नगर कीर्तन में सहयोग देने वाली संस्थाओं का जताया आभार
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इंडस्ट्रीयल एरिया में बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के शहर में आगमन के दौरान सहयोग देने वाली संस्थाओं का एसजीपीसी सदस्य व जिला अकाली जत्था के प्रधान कुलवंत सिंह मनन द्वारा आभार जताया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई बैठक में उनके साथ बलजीत सिंह नीलामहल व हरभजन सिंह सैनी ने कहा कि शहर की समूह सिंह सभाओं, सिख संगठनों, सुखमणि साहिब सेवा सोसायटियों, धार्मिक जत्थेबंदियों, स्त्री सत्संग सभाओं के साथ हिंदू-मुस्लिम भाईचारे द्वारा सहयोग किया गया। इस सहयोग से गुरु जी का साहिब का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि सभी संगठनों ने तन, मन व धन के साथ सहयोग किया। इससे उनकी आस्था का प्रमाण मिलता है। इस मौके पर चरणजीव सिंह लाली, प्रचारक बीबी त्रिलोचन कौर, अमरजीत सिंह, रविदर सिंह स्वीटी, दलजीत सिंह बेदी, गुरुदेव सिंह गोल्डी भाटिया, मनिदरपाल सिंह गुंबर, हरसुरेंद्र सिंह लंबा पिड, रणजीत सिंह राणा, कुलदीप सिंह पायलट, कमलजीत सिंह बेदी, सरबजीत सिंह पनेसर, अमरप्रीत सिंह मोंटी, गुरजीत सिंह मरवाहा, इंदर सिंह, हरपाल सिंह बिट्टू, हरविदर सिंह नागी, हरचरण सिंह टक्कर, चरण सिंह मकसूदां, जसवंत सिंह कलसी, भूपेंद्र सिंह बेदी, मोहन सिंह, गुरमेल सिंह सैनी, जसविदर सिंह सभ्रवाल, लाल चंद व अन्य मौजूद थे।