AAP सिख विरोधी नीतियों से बाज ना आई तो शहर में नहीं होने दी जाएगी कोई गतिविधि...
जालंधर की सिख तालमेल कमेटी ने दिल्ली में विधायक जरनैल सिंह को आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी से हटाने का कड़ा विरोध किया है।
जालंधर, जेएनएन। पहले दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर सिगरेट पीने का विरोध करने वाले सिख नौजवान की हत्या के आरोपित को जमानत देने व अब अमृतधारी जरनैल सिंह को आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी से बाहर निकालने का सिख तालमेल कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, हरप्रीत सिंह नीटू, जतिंदरपाल सिंह मझैल और बलदेव सिंह गतका मास्टर ने कहा कि सिख तालमेल कमेटी शुद्ध रूप से धार्मिक संगठन है, जो सभी धर्मों का सत्कार करती है लेकिन धर्म के आधार पर किसी तरह का पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार लगातार सिख विरोधी नीतियों पर चल रही है। पहले सिख नौजवान की हत्या के आरोपित को जमानत देने और अब अमृतधारी सिख जरनैल सिंह को विधानसभा सीट से मुक्त करने के बाद झूठे आरोप लगाकर पार्टी की कोर कमेटी से भी मुअतल करना आम आदमी पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को बयां कर रहा है। अगर केजरीवाल सरकार ने सिख विरोधी नीतियों में परिवर्तन नहीं किया तो आम आदमी पार्टी की शहर में कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। भले इसके लिए आंदोलन का एलान ही क्यों ना करना पड़े।
इस अवसर पर उनके साथ गुरजीत सिंह सतनामियां, हरप्रीत सिंह रोबिन, प्रभजोत सिंह खालसा, अमनदीप सिंह बग्गा, मनमिंदर सिंह भाटिया, हरपाल सिंह पाली, बाबा हरजीत सिंह, अरविंदर पाल सिंह बबलू, भूपेंद्र सिंह बड़िंग, कुलवंत सिंह कांग, सरबजीत सिंह कालड़ा, जतिंदर सिंह कोहली, बलबीर सिंह शंटी व विक्की खालसा मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें