फतेहगढ़ साहिब में बेअदबी की घटनाओं को लेकर सिख समुदाय में रोष, सरकार काे दी चेतावनी
ढींडसा ने कहा कि सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करते हुए की गई बेअदबी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केवल सिख संगत ही नहीं बल्कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब को जीवन में अपनाने वाले हर इंसान की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।
जालंधर, जेएनएन। फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत पड़ते दो गांवाें में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिख संगठनों में भारी रोष है। इस संबंध में गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में आयोजित बैठक के दौरान सरकार पर बेअदबी के मामलों को लेकर सरकार पर उदासीनता का आरोप भी लगाया।
इस दौरान मोहन सिंह ढींडसा, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, अमरजीत सिंह ब्रह्म तथा चरण सिंह मकसूदां ने कहा कि पहले से ही बेअदबी की घटनाओं को लेकर संगत को इंसाफ नहीं मिला है। ऊपर से फतेहगढ़ साहिब में हुई इस निंदनीय घटना को लेकर भी सरकार ने अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है।
सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करते हुए की गई बेअदबी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केवल सिख संगत ही नहीं बल्कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब को जीवन में अपनाने वाले हर इंसान की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बेअदबी के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया तो समूची संगत एकजुट होकर विरोध करने पर विवश हो जाएगी।
इस अवसर पर इकबाल सिंह, उपेंद्र सिंह, अजीत सिंह सेठी, गुरबख्श सिंह, सुखदेव सिंह गांधी, सतपाल सिंह सिद्धकी, भूपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह बिट्टू, निर्मल सिंह बेदी, आईएस बग्गा, इकबाल सिंह ढीढंसा, कवंलजीत सिंह टोनी, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, हरजोत सिंह लक्की, सुरिंदर सिंह, मनवीर सिंह अकाली, विपिन हस्तीर, रणजीत सिंह, राहुल जुनेजा, नीतीश मेहता, गुरप्रीत सिंह गोपी, हरजोत लुबाना, जसकीरत सिंह जस्सी, सुखबीर सिंह, दिनेश खन्ना, मनकीरत सिंह, बलू बहल, चरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजपाल व जगदेव सिंह जग्गी अादि मौजूद थे।