महितपुर में सादा ढंग से मनाया दशहरा
इलाके का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है।
संवाद सहयोगी, महितपुर : इलाके का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है। यहां श्रीरामलीला के मंचन के दौरान लक्षमण का किरदार निभाने वाले को सचमुच में बेहोशी आ जाती है। यहां की श्रीरामलीला देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस बार उन्हें ये नजारा नहीं दिखा। इसका कारण ये था कि कोरोना महामारी के कारण दशहरा कमेटी ने इस साल दशहरा नहीं मनाने का फैसला किया था। इस बार सादा ढंग से दशहरा मनाया गया। समिति के सदस्यों ने सबसे पहले दशहरा मैदान में भूमिपूजन किया और ध्वजारोहण किया। इसके बाद दशहरा मैदान में रावण के 20 फुट के पुतले को अग्निभेंट किया। मौके पर अध्यक्ष रमेश वर्मा, अध्यक्ष अजय सूद, टोनी अनेजा, सुशील बावा, बृजेश मेहता, बाली थिद, गुरमेल सिंह रूपराय, केवल सिंह रूपराय, नीटू जोशी, संजीव वर्मा, चंद्र मोहन चोपड़ा, रमेश सभरवाल, विजय दुग्गल, रछपाल सिंह सोखी और अन्य उपस्थित थे।