रात भर मनाया गया नंदलाला के आगमन का उत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार को रात भर शहर के मंदिरों में नंदलाला के आगमन का उत्सव चलता रहा। जिसके चलते रात भर शहर की सड़कें श्रद्धालुओं के आवागमन से गुलजार रहीं।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार को रात भर शहर के मंदिरों में नंदलाला के आगमन का उत्सव चलता रहा। जिसके चलते रात भर शहर की सड़कें श्रद्धालुओं के आवागमन से गुलजार रहीं।
इस क्रम में भगवान मंदिर बस्ती शेख में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कई आकर्षक झांकियां सजाई गई। वहीं, देर रात श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर सिमरनजीत ¨सह बंटी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिन्हें मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान मालटू जुल्का, एडवोकेट राज कुमार भल्ला, अमरजीत खन्ना, राज कुमार राजू नीरज अरोड़ा, कपिल पंछी, सनी पंछी, राजीव टीका, सुभाष कपूर, गुलशन बजाज, विद्यावती, सुधा रानी, अमिताभ, हेमा, गुड्डू, राज रानी, दर्शना, साक्षी, वीना व कमलेश रानी आदि मौजूद थे। महेंद्रू बाहरी बिरादरी का जठेरा मंदिर
इसी तरह महेंद्रू बाहरी बिरादरी के जठेरे मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ शेर ¨सह कॉलोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को जीवंत करती झांकियां सजाई गई। वहीं ठाकुर जी को छप्पन भोग भी लगाए गए। इस मौके पर कृष्ण गोपाल मैप्पी एंड पार्टी ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। मौके पर सभा के प्रधान अरुण बाहरी, प्रवीण, राहुल बाहरी, दीपक महेंद्रू, हरीश महेंद्रू, डॉ दिनेश गुप्ता, वरदान महेंद्रू, हर्ष महेंद्रू, पंडित अवधेश शुक्ला आदि मौजूद थे। नागेश्वर महादेव मंदिर
वहीं नागेश्वर महादेव मंदिर चौक मलकां में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर भी लगाया गयाम इस मौके पर प्रधान राजेश राजा, दीपक महेंद्रू, मनु मल्होत्रा, मिनी पुरी, विनय एंग्रीश व अन्य मौजूद थे। श्री कृष्ण संकीर्तन मंदिर
इसी तरह श्री कृष्ण संकीर्तन मंदिर, सैदां गेट में जन्माष्टमी पर विशेष उत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में जहां भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का झांकियों के माध्यम से बखान किया गया वहीं, अशोक शीतल एंड पार्टी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया विशेष रुप से उपस्थित हुए। मंदिर कमेटी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक सोबती, प्रधान हरबंस अरोड़ा, राज कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, धैर्य शर्मा, पंडित आदित्य प्रसाद शुक्ला, सु¨रदर रलिया, हरप्रीत ¨सह के अलावा पार्षद उमा बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा, पार्षद राधिका पाठक, अनुप पाठक, कुलवंत ¨सह, न¨रदर, अमित अरोड़ा, नरेश कुकरेजा, टोनी कुकरेजा, जगदीश दास, पंडित प्यार चंद, बाबा जगदीश, पूनम अरोड़ा, कंचन शुक्ला, नवीन मनुजा, उपदेश शर्मा, अनीता शर्मा व हरजीत ¨सह आदि मौजूद थे। श्री वैष्णो धाम मंदिर
वहीं, श्री वैष्णो धाम मंदिर शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। गुरु मां कमलेश देवा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनसे आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सन्नी, बिट्टू, राजेश कुमार, बिशनदास, बिट्टू मेहता, जॉनी, सतीश कुमार व अन्य मौजूद थे।