बावा लाल दयाल आश्रम से निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत
बावा लाल दयाल जी के जन्मदिवस को लेकर शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : बावा लाल दयाल आश्रम बस्ती गुजां, दिलबाग नगर की तरफ से संगीतमय श्री राम कथा तथा बावा लाल दयाल जी के जन्मदिवस को लेकर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। आश्रम के गद्दीनशीन 1008 महंत गंगा दास महाराज की अध्यक्षता में निकाली गई शोभायात्रा का बस्तीआत क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा आश्रम से शुरू होकर बस्ती गुजां, दिलबाग नगर, न्यू दिलबाग नगर व जेपी नगर सहित कई इलाकों से होते हुए संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान संकीर्तन कर रहीं भजन मंडलियां, जगह-जगह लगे लंगर, स्वागती गेट व महामंडलेश्वर महंत गंगा दास सहित संत समाज व धार्मिक धुनों से गूंज रहे बैंड बाजों के साथ पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे विधायक सुशील रिकू तथा शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह भाटिया ने आश्रम द्वारा किए जा रहे धर्म के प्रचार की सराहना की। उन्होंने सम्मेलन में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर महंत केशव दास ने समारोह के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पार्षद जसपाल कौर भाटिया, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, विपिन शर्मा, रामपाल शर्मा, करण शर्मा, अशोक चड्ढा, अमित संघा, कृष्ण लाल खंड वाले, सतपाल पप्पी, रामलाल थापा, गोपाल अत्री, धर्मपाल शर्मा, महेंद्रपाल निक्का, अश्वनी कुमार, दमनप्रीत सिंह भाटिया, बब्बू बजाज, गौरव बाबा, शमां सहगल, रेखा शर्मा, आशु नागपाल, सुजाता मेहता, मनोहर लाल भगत, रमेश महाजन, गौरव जोशी, देवेंद्र भारद्वाज, पंकज मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, लक्की मल्होत्रा, मुकेश सहदेव, बाल किशन मैनी, स्वरूप लुधरा, राणा नय्यर, प्रदीप महाजन, हनी मल्होत्रा, राजेश बजाज, ऋषि बहल, साहिल गुप्ता, रमन गुंबर, गोवेर्धन पुरी, भीमसेन मेहंदीरत्ता, मुकेश विनायक, साधु राम कालिया, सौरभ सेठ, दविदर भारद्वा मौजूद थे।