शिवसेना हिंदुस्तान ने किया पार्टी का विस्तार
शिवसेना हिन्दुस्तान ने पार्टी का विस्तार किया है।
By Edited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 10:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : शिवसेना हिन्दुस्तान ने पार्टी का विस्तार किया है। इसके तहत प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उप-प्रधान विनय जालंधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के निर्देशों पर पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश भर में मुहिम चलाई जा रही है। कांग्रेस की सरकार के बाद भी पंजाब में खालिस्तान समर्थक तेजी के साथ मूवमेंट को अंजाम दे रहे हैं, जो पंजाब की शांति के लिए चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी की तरफ से व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत लोगों को खालिस्तान के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को पार्टी का स्थापना दिवस समारोह 30 मार्च को मनाया जा रहा है। इस मौके पर यशपाल ठाकुर को प्रदेश उप-प्रधान, सुभाष महाजन को प्रदेश संपर्क अधिकारी, मुनीष बाहरी को जिला प्रभारी, बाल कृष्ण बाली बिन्द्रा को जिला प्रधान, नवीन शर्मा को जिला उप-प्रधान, किशन चंद शर्मा को जिला प्रचार सचिव बनाया गया। सभी सदस्यों ने पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करने की घोषणा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें