Move to Jagran APP

शिव सेना पंजाब ने कहा- भारी पड़ेगी हिंदू नेताओं की सुरक्षा की अनदेखी, जान गई तो डीजीपी जिम्मेदार

शिव सेना पंजाब उप प्रमुख दीपक कंबोज ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा की अनदेखी कर रही है। पंजाब में आए दिन कहीं ना कहीं हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 04:57 PM (IST)
शिव सेना पंजाब ने कहा- भारी पड़ेगी हिंदू नेताओं की सुरक्षा की अनदेखी, जान गई तो डीजीपी जिम्मेदार
शिव सेना पंजाब के नेता दीपक कंबोज ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। शिव सेना पंजाब उप प्रमुख दीपक कंबोज ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा की अनदेखी कर रही है। पंजाब में आए दिन कहीं ना कहीं हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बावजूद इसके डीजीपी दिनकर गुप्ता ने हिंदू नेता की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिन शिवसैनिक ने आंतकवादी संगठनों से मुकाबला किया था, आज वही खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर हैं। अगर किसी शिव सैनिक की जान माल की हानि हुई तो इसकी जिम्मेदार सरकार और पंजाब पुलिस होगी।

loksabha election banner

कंबोज ने कहा 2 दिसंबर को जालंधर में एक बड़ा विरोध कार्यक्रम किया जाएगा। शिव सेना पंजाब खालिस्तानी बलवंत सिंह राजोआना का पुतला जलाएगी। शिव सेना बलवंत सिंह राजोआना को फांसी दिए जाने के लिए पूरे पंजाब में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी से मांग की कि जो शिवसैनिक खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर हैं, उनकी तुरंत सुरक्षा बहाल की जाए। दीपक कंबोज ने कहा की पुलिस प्रशासन का सहयोग शिव सैनिकों ने आंतकवाद के समय में भी दिया था। सेना आज भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को तैयार है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.