भगवा मार्च में जगाई श्रीराम मंदिर निर्माण की अलख
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना पंजाब ने कमर कस ली है। इस क्रम में भगवा मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
By Edited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जांलधर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना पंजाब ने कमर कस ली है। इस क्रम में भगवा मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख संजीव घनौली, राष्ट्रीय प्रभारी विनय जालंधरी व राष्ट्रीय उपप्रधान यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित रैली के दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण में देरी पर ¨चता व्यक्त की गई। यशपाल ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा सरकार अपने स्तर पर श्री राम मंदिर निर्माण नहीं करवा सकती है तो इसके लिए शिवसेना पंजाब को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। पार्टी तथा हिन्दुओं को संगठित करने के लिए जल्द ही त्रिशुल धारण मुहिम चलाई जाएगी। इसके बाद त्रिशुल धारण करने वाले साथियों को आयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में हिन्दु मंदिर निर्माण को लेकर की जा रही देरी समझ से परे है। इसके लिए अब हिन्दुओं को ही संगठित होना होगा। इस मौके पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों पर भी ¨चता व्यक्त की गई। अगली भगवा रैली 12 फरवरी को फतेहगढ़ साहब में होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें