विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में अकाली दल और BSP ने फूंका गगन मान का पुतला, संविधान पर टिप्पणी करने का विरोध

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Jul 2021 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 04:13 PM (IST)

आम आदमी पार्टी की हल्का खरड़ की इंचार्ज अनमोल गगन मान की संविधान विरोधी टिप्पणी के विरोध में आज पंजाब ...और पढ़ें

जालंधर में शिरोमणि अकाली दल व बसपा के कार्यकर्ता गगन मान का पुतला फूंकते हुए।
जालंधर में शिरोमणि अकाली दल व बसपा के कार्यकर्ता गगन मान का पुतला फूंकते हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। आम आदमी पार्टी की हल्का खरड़ की इंचार्ज अनमोल गगन मान की संविधान विरोधी टिप्पणी के विरोध में आज पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में गगन मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत आज जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक से डाॅ. बीआर अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकालने के पश्चात शिरोमणि अकाली दल तथा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक में गगन मान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गगन मान की तरफ से की गई अभद्र टिप्पणी को उसकी संकीर्ण सोच तथा गंदी राजनीति करार दिया। 

प्रदर्शन की अगुआई जिला अकाली जत्था के प्रधान कुलवंत सिंह मनन, बासपा जोनल प्रधान जसवंत राय, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, अनिल कुमार मिनियां जोनल व वेस्ट इंचार्ज, यूथ अकाली नेता गुरुदेव सिंह गोल्डी भाटिया, अजय यादव, सतपाल, रजवंत सिंह सुक्खा, अमरजीत सिंह किशनपुरा, प्रभजोत सिंह राणा, महेंद्र पाल गुंबर, भजनलाल चोपड़ा, तेजिंदर सिंह रीहल बीएसपी प्रभारी, बासपा नेता विनय कुमार, गोरा सूद, सुभाष सोंधी, सुरजीत सिंह नीला महल, रविंद्र सिंह स्वीटी, गुरु दर्शन लाल, जसवीर सिंह, कुलतार सिंह कंडा, महेंद्र पाल निक्का, हरप्रीत चोपड़ा, जसबीर सिंह, अर्जुन सिंह यूथ सर्कल प्रधान गुरप्रीत सिंह ओबरॉय, परविंदर सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह जज, दमनजीत सिंह भाटिया, सतपाल पाला, कुलदीप बागड़ी, पीडी शांत, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह चीमा सर्कल प्रधान, मनोज कुमार मीणियां हल्का वेस्ट तथा जोनल इंचार्ज, जयदीप सिंह बाजवा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।