वार्ड 40 में सीवरेज समस्या से लोग परेशान, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान Jalandhar News
भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि इलाके में सीवरेज की समस्या का बड़ा कारण नगर निगम की लापरवाही भी है। निगम अफसर अगर चाहे तो इसे ठीक करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
जालंधर, जेएनएन। वार्ड 40 में सीवरेज व्यवस्था चरमराने की समस्या गंभीर है। वार्ड के कई इलाकों में यह समस्या है। पुराना और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर भी इसका कारण है और नगर निगम की सर्विस भी खराब है। दैनिक जागरण के जागरण आप के द्वार प्रोग्राम में इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। इलाके के लोगों ने कहा कि इस समस्या से छुटकारे के लिए बड़े स्तर पर काम की जरूरत है।
वार्ड नंबर 40 में सीवरेज समस्या का मामला नया नहीं हैं। पार्षद वरेश मिंटू यह मामला बार-बार हाउस में उठाते रहे हैं। इलाका निवासी किेंग वालिया ने कहा कि वेस्ट हलके के कई इलाकों में यही प्रॉब्लम है सीवरेज सिस्टम में व्यापक सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम काम नहीं करेगा जो इलाके के पार्षद के साथ मिलकर वह सड़कों पर उतरने का मजबूर होंगे। किंग वालिया ने कहा कि यह प्रॉब्लम बार-बार आ रही है। गर्मियों में जब पानी की खपत बढ़ेगी तो यह मुश्किल और बढ़ेगी।
संजीव धवन ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। विकास कार्याें में राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनता के लिए सभी सुविधाएं बराबर होनी चाहिए। सीवरेज समस्या के कारण कई इलाकों में गंदे पानी की शिकायत भी आ रही है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। नगर निगम जागे और काम करे।
भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि इलाके में सीवरेज की समस्या का बड़ा कारण नगर निगम की लापरवाही भी है। निगम अफसर अगर चाहे तो इसे ठीक करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। दशमेश नगर, तिलक नगर, अमन नगर में इस तरह की शिकायत ज्यादा है। अमन नगर निवासी मोहिंदरपाल ने कहा कि सीवरेज जाम की समस्या को लेकर वह एक महीने में नगर निगम के जोन दफ्तर में दो बार शिकायत लिख आए हैं। उन्हें कंपलेट नंबर दिया जा रहा है लेकिन समस्या दूर करने कोई नहीं आया।
बार-बार चक्कर लगाने के बाद जब पार्षद वरेश मिंटू को जानकारी दी तो पार्षद ने कुछ ही घंटों में उनकी समस्या हल करवा दी। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम लोगों की शिकायत को दूर ही नहीं कर सकता तो ऐसे दफ्तरों को बंद कर दिया जाना चाहिए।
निगम सहयोग नहीं कर रहा: वरेश मिंटू
वार्ड नंबर 40 के पार्षद वरेश मिंटू ने कहा कि उनके इलाके में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए सिर्फ 2 लाख रुपये से पाइप लाइन डालने की जरुरत है। अगर यह काम हो जाता है तो वार्ड में सीवरेज जाम की समस्या 90 प्रतिशत दूर हो जाएगी। पार्षद ने कहा कि उन्होंने यह मामला जरुरी बताकर मेयर से अपील की थी, लेकिन मेयर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मिंटू ने कहा कि सीवरेज लाइन में गार जमा है और अगर सुपर सक्शन से मशीन साफ हो जाए तो सीवरेज में सुधार होगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें