शहर की मुख्य सड़कें पानी-पानी, सीवरेज ओवरफ्लो से जूझ रहे बस्ती पीरदाद रोड की हालत हुई और खराब
शनिवार रात बरसात के बाद 120 फुटी रोड लम्मा पिंड चौक बस्ती पीर दाद रोड काला संघिया राेड समेत कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है।
जालंधर, जेएनएन। शनिवार देर रात हुई तेज बरसात ने एक बार फिर नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी है। रविवार दोपहर तक शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। 120 फुटी रोड, लम्मा पिंड चौक, बस्ती पीर दाद रोड, काला संघिया राेड समेत कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। यहां आसपास दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया। आम लोगों और वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
लेदर कांप्लेक्स रोड की हालात खराब
बरसात के बाद बस्ती पीरदाद लेदर कंपलेक्स रोड पर हालात ज्यादा खराब हैं क्योंकि यहां पर सीवरेज ओवरफ्लो से पहले ही सड़कों पर पानी जमा था। स्थानीय पार्षद लखबीर बावा के बाद विधायक सुशील रिंकू ने इस मामले पर नगर निगम अफसरों और मेयर जगदीश राजा को कठघरे में खड़ा किया था। इसके बाद, बस्ती पीरदाद रोड पर पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया था। हालांकि इससे पहले यह शुरू हो पाता, बारिश ने यहां और मुश्किल खड़ी कर दी है।
जालंधरः बारिश से पहले बस्ती पीरदाद में सीवरेज का पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया था। इससे पहले कि यह काम शुरू कर पाता, बरसात के बाद जमा पानी मुश्किल और बढ़ा दी है।
इसके अलावा, शहर की कई मेन रोड बरसाती पानी की मार झेल रही हैं। इसका कारण यह है कि इस बार रोड और गलियां साफ नहीं हो पाई हैं। बरसात होने पर पानी की निकाली नहीं हो पा रही है और निचले स्थानों पर जलभराव हो जाता है। इस कारण पहले से खराब सड़कें टूट रही हैं। वर्तमान समय में शहर की अधिकांश मुख्य सड़क खराब हालत में हैं। बरसाती पानी के भरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरना भी दूभर हो गया है। आवाजाही प्रभावित हो रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें