Move to Jagran APP

नया कंप्यूटर सिस्टम बना अाफत, सिविल अस्पताल में पौने दो घंटे बंद रहा सर्वर, मरीज हुए परेशान Jalandhar news

वीरवार को सुबह आठ बजे कंप्यूटर सिस्टम से पर्चियां बनाने का काम ठप हो गया। मौके पर तैनात मुलाजिमों ने सिस्टम चलाने के लिए मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हुए।

By Edited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 02:08 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 03:13 PM (IST)
नया कंप्यूटर सिस्टम बना अाफत,  सिविल अस्पताल में पौने दो घंटे बंद रहा सर्वर, मरीज हुए परेशान Jalandhar news
नया कंप्यूटर सिस्टम बना अाफत, सिविल अस्पताल में पौने दो घंटे बंद रहा सर्वर, मरीज हुए परेशान Jalandhar news

जालंधर, जेेएनएन। सिविल अस्पताल में नया कंप्यूटर सिस्टम शुरू होने के बाद से समस्याएं नहीं थम रहीं। वीरवार को करीब पौने दो घंटे सर्वर डाउन होने से पर्चियां बनाने का काम ठप रहा। इस दौरान मरीजों की लंबी लाइनें लग गई और उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने चंडीगढ़ से तालमेल किया और समस्या का समाधान करवाकर काम चलाया। वीरवार को सुबह आठ बजे कंप्यूटर सिस्टम से पर्चियां बनाने का काम ठप हो गया। मौके पर तैनात मुलाजिमों ने सिस्टम चलाने के लिए मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए। अस्पताल प्रशासन को सूचित किया गया।

prime article banner

इस दौरान मरीजों की लाइन रैंप और ओपीडी कांपलेक्स तक पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन ने चंडीगढ़ में संपर्क किया तो पता चला कि सर्वर डाउन है। यह स्थिति करीब पौने दो घंटे तक रही। इसके बाद समस्या का समाधान होने के बाद पर्चियां बनाने का काम शुरू हुआ। इलाज करवाने आए मरीज संतोख सिंह ने कहा कि वे लांबड़ा से सुबह साढ़े आठ बजे आ गए थे। करीब डेढ़ घंटा लाइन में लगे रहे और पर्ची बनी। इसके बाद इलाज करवाने के लिए डाक्टरों के पास ज्यादा समय लगा। इस दौरान कई टेस्ट नहीं हो पाए और डॉक्टर से दवा लेकर लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल के कार्यकारी मेडिकल सुपरिडेंटेंड डॉ. चन्नजीव ¨सह ने बताया कि चंडीगढ़ से ही सर्वर में फाल्ट था और उसे ठीक करवाने के बाद कामकाज शुरू हो गया था।

बिजली की खराबी से एक लिफ्ट बंद रही

सिविल अस्पताल में वीरवार को भी बिजली की खराबी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान अस्पताल की एक लिफ्ट बंद रही, जिस कारण मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा। अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. चन्नजीव सिंह ने कहा कि बुधवार को बिजली का तकनीकी फाल्ट ठीक कर दिया गया था। वीरवार को एक फेज में खराबी के कारण लिफ्ट नहीं चली, जबकि दूसरी लिफ्ट चल रही थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.