यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar School Closed: कल जालंधर में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने किया एलान
Jalandhar News वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले जिले के शैक्षणिक संस्थानों ...और पढ़ें

HighLights
- कल जालंधर में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया एलान
जागरण संवाददाता, जालंधर। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले जिले के शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार (27 जनवरी) को छुट्टी की घोषणा की है।
शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
यह घोषणा वित्त मंत्री ने स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूलों, कालेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।
