Move to Jagran APP

Sawan 2022: असीम आस्था का केंद्र है अमृतसर का बाबा संतोख सर मंदिर, सावन में दूर-दूर से आते हैं भक्त

Sawan 2022 सावन माह में मंदिर परिसर में कई कार्यक्रम करवाए जाते हैं। भगवान शिव भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाता है। लोगों को भगवान शिव की आराधना के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। लोगों को हरियाली भरा वातावरण बनाने का संदेश दिया जाता है।

By DeepikaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 03:03 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 03:03 PM (IST)
Sawan 2022: असीम आस्था का केंद्र है अमृतसर का बाबा संतोख सर मंदिर, सावन में दूर-दूर से आते हैं भक्त
Sawan 2022: अमृतसर का बाबा संतोख सर मंदिर। (जागरण)

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Sawan 2022: शहर के अंदरूनी क्षेत्र प्रताप बाजार स्थित मंदिर बाबा संतोख सर लोगों की आस्था का प्रतीक है। सावन माह में कई कार्यक्रम किए जाते हैं। यह मंदिर बस अड्डे से 3, रेलवे स्टेशन से 4 और हवाईअड्डे से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को जाने के लिए सभी वाहन आसानी से मिल जाते हैं।

loksabha election banner

मंदिर का इतिहास

मंदिर बाबा संतोख सर प्रताप बाजार में काफी पुरातन है। यह मंदिर बाबा संतोखसर के नाम पर बना हुआ है। बाबा संतोख ने इस पावन धरती पर तप किया था। इसका इतिहास गुरु महाराज के साथ भी जुड़ा हुआ है। इस मंदिर में बाबा संतोखसर की प्रतिमा है। मंदिर में शिवाला बना हुआ है। इसके अलावा विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा प्रतिष्ठापित हैं।

सावन माह की तैयारियां

सावन माह में मंदिर परिसर में कई कार्यक्रम करवाए जाते हैं। भगवान शिव भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाता है। लोगों को भगवान शिव की आराधना के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। लोगों को हरियाली भरा वातावरण बनाने का संदेश दिया जाता है।

मंदिर के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास

सावन माह में सोमवार शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया जाता है। मंदिर के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सावन माह में हरियाली भरा वातावरण बनाने का संदेश दिया जाता है और धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जोड़ा जाता है। - पुजारी शाम नाथ।

मंदिर में रखा जाता है हरियाली भरा वातावरण

सावन माह भगवान शिव का प्रिय माह है। मंदिर में हरियाली भरा वातावरण रखा जाता है। सावन में कई धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। जो भी भक्त भगवान शिव की पूजा करता है। उसकी मनोकामना पूरी होती है। - पुजारी डालचंद शर्मा।

यह भी पढ़ेंः- मोगा पुलिस को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला 6 दिन का रिमांड, डिप्टी मेयर के भाई पर जानलेवा हमले के मामले में होगी पूछताछ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.