Move to Jagran APP

सेंट सोल्जर इंस्टट्यूट की Annual Sports Meet में सरप्रीत और अदिति 100 मीटर डैश चैंपियन

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की वार्षिक खेल मीट में 100 मीटर रेस शॉटपुट लॉन्ग जम्प लेमन रेस बैक रेस सैक रेस थ्री लेग रेस रस्साकशी स्लो बाइक रेस वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 05:55 PM (IST)
सेंट सोल्जर इंस्टट्यूट की Annual Sports Meet में सरप्रीत और अदिति 100 मीटर डैश चैंपियन
जालंधर के सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लेते हुए स्टूडेंट्स।

जालंधर, जेएनएन। सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी द्वारा छात्रों को खेल-कूद के साथ जोड़ने के मंतव से वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर 100 मीटर रेस, शॉटपुट, लॉन्ग जम्प, लेमन रेस, बैक रेस, सैक रेस, थ्री लेग रेस, रस्साकशी, स्लो बाइक रेस, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें 300 से अधिक इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया। 100 मीटर रेस (लड़कों) में सरप्रीत सिंह ने पहला, शिवम् ने दूसरा, गगन ने तीसरा, (लड़कियों) में अदिति ने पहला, नेहा ने दूसरा, गुरसिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त की। 

loksabha election banner

शॉटपुट (लड़कों) में गगनदीप ने पहला, अभिभाष ने दूसरा, विशाल ने तीसरा स्थान पाया। (लड़कियों) में मनप्रीत ने पहला, अदिति ने दूसरा, आसिफा ने तीसरा स्थान पाया। लांग जंप (लड़कों) में सरप्रीत ने पहला, नीरज ने दूसरा, सावेज ने तीसरा स्थान पाया। लेमन रेस में (लड़कों में) विशाल ने पहला, गगनदीप ने दूसरा और सागर ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में अंकिता ने पहला, महकप्रीत कौर ने दूसरा, आसिफा ने तीसरा स्थान पाया। बैक रेस (लड़कों में) गगनदीप सिंह ने पहला, विशाल ने दूसरा और सागर ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में नेहा ने पहला, अपनदीप ने दूसरा, भरखा ने तीसरा, सैक रेस में (लड़कों में) विशाल ने पहला, गगनदीप ने दूसरा, प्रभप्रीत सिंह ने तीसरा, (लड़कियों में) प्रीती यादव ने पहला, नेहा ने दूसरा स्थान पाया।

रस्साकशी (लड़कों) में गगनदीप की टीम ने पहला, शिवम और टीम ने दूसरा, (लड़कियों) में अदिति और टीम ने पहला, सुखजोत और टीम ने दूसरा, स्लो बाइक रेस (लड़कों) में गगनदीप ने पहला, नीरज कुमार ने दूसरा, वरिंदर कुमार ने तीसरा, (लड़कियों में) जय कौर ने पहला, सुखजोत कौर ने दूसरा, नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस के साथ ही वॉलीबॉल में सरबजीत और टीम ने पहला, नीरज और टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों के खेल की सराहना करते हुए उन्हें फिटनेस और तंदरुस्त रहने के लिए खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.