शबद गायन सुन संगत निहाल
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी निरंकारी जोत कोच अच्छी पक्का बाग की तरफ से सर
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी निरंकारी जोत कोच अच्छी पक्का बाग की तरफ से सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन सरकारी हाई स्कूल, रैनक बाजार में किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन छत्रछाया में आयोजित कीर्तन दरबार के दौरान राज्य भर से रागी जत्थे के सदस्य शामिल हुए।
इस क्रम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जगदीप सिंह, भाई सतिंदरबीर सिंह, भाई रविंदर सिंह दिल्ली वाले व भाई सर्बजीत सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगमोहन सिंह, परमजोत सिंह शैरी, सिख तालमेल कमेटी से तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चढ्डा, गगनदीप सिंह, सुखदीप सिंह, बलजिंदर सिंह व बेअंत सिंह कालड़ा ने रागी जत्थों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साहिबजादों के जीवन से बच्चों व युवाओं को जागरूक करना होगा। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर परमिंदर सिंह दशमेश नगर, हरप्रीत सिंह नीटू, बलविंदर सिंह राजू, अमरदीप सिंह दीप, बलजीत सिंह बिल्ला, मनमोहन सिंह, म¨हदरपाल सिंह, मोहनजीत सिंह ओबरॉय, सतनाम सिंह गोल्डी, जसदीप सिंह, विक्रमजोत सिंह, हरपाल सिंह पाली, गुरमीत सिंह विदयाला, कुलवंत सिंह निहंग, हरजीत सिंह बाबा, गुरजीत सिंह सतनामियां, अमनदीप सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह सोनू, ईशर सिंह, जतिंदरपाल सिंह मझैल, हरप्रीत सिंह रोबिन व अन्य मौजूद थे।