Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर देशभर में निकाली जाएगी संविधान बचाओ रैली, जालंधर में चलाया संपर्क अभियान

गणतंत्र दिवस पर आल इंडिया वाल्मीकि टाइगर फोर्स की तरफ से संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। इसे लेकर फोर्स के सदस्यों ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि संविधान में उल्लिखित प्रावधानों के तहत अनुसूचित वर्ग को सभी सुविधाएं दी जाएं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:49 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर देशभर में निकाली जाएगी संविधान बचाओ रैली, जालंधर में चलाया संपर्क अभियान
गणतंत्र दिवस पर ऑल इंडिया वाल्मीकि टाइगर फोर्स की तरफ से संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी।

जालंधर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को संविधान बचाओ रैली का आयोजन देश भर में किया जाएगा। इसे लेकर ऑल इंडिया वाल्मीकि टाइगर फोर्स की तरफ से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था के सदस्य अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थान पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों को इस रैली में शामिल होने के अलावा अधिकारों को लेकर जागरूक होने की अपील की।

loksabha election banner

संस्था के प्रमुख अजय खोसला और उप प्रधान विकी चिदा ने कहा कि भारतीय संविधान का पालन कायदे से नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि एससी बीसी स्टूडेंट से लेकर इस वर्ग के लोगों को अपनी मांगों को लेकर दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक अनुसूचित वर्ग को जो सुविधाएं दी जानी चाहिए, उसका अनुपालन कड़ाई से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में संस्था की तरफ से लोगों को जागरूक करते हुए रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में संविधान बचाओ रैली में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ विक्की कल्याण, दीपक खत्री, दीपक धीर, रमन गिल, विनय कुमार, अमित गिल, विक्की सोंधी, राहुल सभरवाल, सुखदीप नाहर तथा करण कुमार मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.