यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में AAP MLA रमन अरोड़ा गिरफ्तार, सीएम मान बोले- अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। जालंधर स्थित उनके आवास ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सत्तारूढ़ आप विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापा मारा। इसके बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधायक को लेकर टीम निकल गई।
बता दें कि रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने पुष्टि करते हुए कहा कि रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा गया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद विधायक ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है।
भगवंत मान ने दी पहली प्रतिक्रिया
आप विधायक की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ है। चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई जरूर होगी।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Vigilance Department conducted raids at the residence of AAP MLA Raman Arora pic.twitter.com/KcEpyXwDHE
— ANI (@ANI) May 23, 2025
