Move to Jagran APP

प्रमुख सचिव हेल्थ के आने की सूचना से सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप Jalandhar News

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हेलीपैड पर छोड़ने के लिए उनके साथ सुल्तानपुर लोधी गए हैं। इधर सिविल अस्पताल में अधिकारी उनके इंतजार में बैठे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 03:00 PM (IST)
प्रमुख सचिव हेल्थ के आने की सूचना से सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप Jalandhar News
प्रमुख सचिव हेल्थ के आने की सूचना से सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। बदइंतजामी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जालंधर के सिविल अस्पताल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के दौरे की सूचना पहुंची।

loksabha election banner

बता दें कि वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग अग्रवाल और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के एमडी राहुल गुप्ता भी थे। विभाग के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के जालंधर आने की सूचना मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके साथ विशेष बैठक करने की तैयारियों में जुट गए। 

सिविल अस्पताल में आनन-फानन में साफ-सफाई के काम तेजी दिखाई देने लगी। अनुशासन बरकरार रखने के लिए निजी सुरक्षा कर्मी  भी सतर्क हो गए। डॉक्टरों ने भी एप्रन व पहचान पत्र डाल दिए। प्रमुख सचिव के आने की सूचना की पुष्टि करने के लिए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में फोन घुमाने शुरू कर दिए। पिछले करीब 2 घंटे से उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हेलीपैड पर छोड़ने के लिए उनके साथ सुल्तानपुर लोधी गए हैं। इसके बाद उनकी आगे की रणनीति तय होगी। इधर, सिविल अस्पताल और सिविल सर्जन ऑफिस के डॉक्टर उनके इंतजार में बैठे हुए हैं। कुछ स्टाफ अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस आ चुका है।


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.