विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास सनसनीखेज वारदात, आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Published: Sat, 30 May 2026 02:14 PM (IST)

फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के निकट आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

आरटीआई एक्टीविस्ट सिमरनजीत सिंह की फाइल फोटो।

आरटीआई एक्टीविस्ट सिमरनजीत सिंह की फाइल फोटो।

HighLights

  1. आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. लवली यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े हुई वारदात।

  3. पुलिस ने संदिग्ध कार कब्जे में ली, जांच जारी।

संवाद सूत्र, फगवाड़ा। पंजाब में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फगवाड़ा स्थित लवली यूनिवर्सिटी के निकट शनिवार को जालंधर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह किसी काम से क्षेत्र में आए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- जालंधर में मां का रौद्र रूप... मासूम बच्ची को किडनैप कर रहे बदमाश को जड़ा ऐसा थप्पड़, 3 मिनट तक नहीं आया होश

संदिग्ध कार को कब्जे में लिया

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अनुमान है कि ये कार हमलावरों की हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब के स्कूलों में छुटि्टयों का हुआ एलान, 1 से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक की गतिविधियों, हालिया संपर्कों और संभावित विवादों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 4 निकायों में चुनाव का बिगुल बजा, 13 जून को मतदान; आचार संहिता लागू होने के साथ आज से नामांकन शुरू