Move to Jagran APP

दशहरे पर संघ का शस्त्र पूजन और पंथ संचलन, जल संरक्षण-प्लास्टिक बैन पर काम करने का आहवान

दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:13 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 02:13 AM (IST)
दशहरे पर संघ का शस्त्र पूजन और पंथ संचलन, जल संरक्षण-प्लास्टिक बैन पर काम करने का आहवान
दशहरे पर संघ का शस्त्र पूजन और पंथ संचलन, जल संरक्षण-प्लास्टिक बैन पर काम करने का आहवान

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें 1000 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने गणवेश में हिस्सा लिया। पंथ संचलन से पहले शस्त्र पूजा की गई। एयरफोर्स से रिटायर्ड एयर कमोडोर राजेंदर मोहन दत्ता ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की। संघ की महानगर शाखा के सह संघचालक विजय गुलाटी भी मौजूद रहे। साईदास स्कूल की ग्राउंड में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के सह प्रांत प्रचारक नरेंदर कुमार ने कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन संघ की स्थापना देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्र कराने के लक्ष्य को लेकर किया गया है। इसके लिए समाज में अनुशासित और समर्पित लोगों की जरूरत है। इसके लिए ही शाखाएं लगाई जा रही हैं।

उन्होंने स्वयंसेवकों को आहवान किया कि समाज को मजबूत करने, भविष्य के लिए बेहतर समाज की स्थापना और वातावरण संरक्षण के लिए समय दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना और पौधे लगाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि गौ हिदू संस्कृति का आधार है और देसी गाय की नस्ल के सुधार के लिए स्वयं सेवक समय दें। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयेजित किए जा रहे प्रोग्रामों में बढ-चढ़ कर भाग लें और उनकी शिक्षाएं लोगों तक पहुंचाएं। सह प्रांत प्रचारक नरेंदर कुमार ने स्वयं सेवकों से अपील की कि वह संघ की शाखा के विस्तार के लिए ज्यादा समय दें क्योंकि कोई भी लक्ष्य शक्ति से ही पूरा होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.