यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर के फोकल प्वाइंट में लुटेरों ने प्रेसकर्मी से लूटी बाइक, काम से घर लौट रहा था पीड़ित नरेश
जालंधर में फोकल प्वाइंट के पास लुटेरों ने एक प्रेसकर्मी से बाइक लूट ली। घटना बुधवार रात सवा दस बजे ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में थाना डिवीजन नंबर आठ के इलाके फोकल प्वाइंट के पास लुटेरों ने एक प्रेसकर्मी से बाइक लूट ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात सवा दस बजे की है। विशेष बात यह है कि शहर में रात 11 बजे से नाइट कफ्र्यू शुरू हो जाता है। इससे पहले इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
पीडि़त ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राम नरेश ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट में एक प्रेस में काम करता है। रात को घर से आफिस आ रहा था। इस दौरान फोकल प्वाइंट मोड़ पर तीन मोटरसाइकिलों पर आए छह बदमाशों ने पहले तो उसे धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और फिर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद लुटेरों ने उसे तलवार लेकर दौड़ा दिया। फिर बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
कपड़ा कारोबारी की कोठी से एक लाख की नकदी चोरी
शहर के गुरु तेग बहादुर नगर में चोरों ने एक कपड़ा कारोबारी की कोठी में रखे एक लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। कोठी मालिक गुरकिरपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने परिवार के साथ शहर के बाहर गए थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह जब अपनी कोठी में पहुंचे तो कोठी के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
