Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • jalandhar-city
LIVE BLOG

Punjab By Election 2024 Result LIVE News: जालंधर वेस्ट से AAP की जीत, मोहिंदर भगत ने 37 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त से हासिल की विजय

पंजाब की विधानसभा सीट जालंधर वेस्ट (Punjab Upchunav result Live) में आज उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। पंजाब के जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। मतगणना लायलपुर खालसा कॉलेज फोर वीमैन में हुई। इस विधानसभा सीट के लिए 15 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी हुई थी।

By Deepak Saxena Sat, 13 Jul 2024 03:19 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, जालंधर। विधानसभा क्षेत्र के जालंधर वेस्ट (Jalandhar West By Election Result 2024) के नए विधायक का फैसला आज हो गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई 13 चरणों की काउंंटिंग पूरी हुई, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे स्थान पर रहे जबकि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की सुरिंदर कौर को तीसरे पायदान पर रहे। तो आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट्स।

13 Jul 20243:19:39 PM
आम आदमी पार्टी पर जनता ने दिखाया विश्वास

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आप की बढ़त पर पंजाब के मंत्री और आप नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी में अपना विश्वास दिखाया है, आम आदमी पार्टी की नीतियों में अपना भरोसा दिखाया है...

13 Jul 20243:13:35 PM
जालंधर में जीत, अमृतसर में जश्न....
blog images

विधानसभा हलका जालंधर पश्चिम में भारी मतों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत की जीत के बाद अमृतसर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया गया। इस दौरान पहुंचे मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का लड्डुयों से मुंह मीठा करवाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा भी डाला। इस दौरान विधायक डॉ. अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवार मौजूद रहें।

13 Jul 20243:11:58 PM
AAP सांसद संदीप पाठक ने दी अपनी प्रतिक्रिया

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर AAP की जीत पर पार्टी सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पहले जो AAP सांसद इस सीट से जीते थे, वे भाजपा में शामिल हो गए। जिस AAP विधायक ने इस सीट पर जीत दर्ज की, वे भी भाजपा में शामिल हो गए। मुझे उन दोनों के लिए दुख है... लोगों ने उनके फैसले से धोखा महसूस किया, इसलिए उन्होंने करारा जवाब दिया...

उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के लोगों का सीएम भगवंत मान और उनकी सरकार पर भरोसा भी साबित होता है... भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में रख सकती है, लेकिन वे नहीं जानते कि उनकी जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्हें आसानी से नहीं हराया जा सकता... भाजपा का मुख्य ध्यान दूसरी पार्टियों के नेताओं को खरीदकर जेल भेजने पर है। वे अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं...

13 Jul 202412:47:07 PM
जीत के बाद महेंद्र भगत को मिला सर्टिफिकेट
blog images

 जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर अलका कालिया से सर्टिफिकेट लेते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत। साथ में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित महाजन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सेवा सिंह भी हैं।

13 Jul 202411:35:11 AM
जालंधर वेस्ट में 'आप' के मोहिंदर भगत की जीत

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यहां पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को भारी मतों से जीत मिली है। उन्हें 55246 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, एसएडी से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।

13 Jul 202411:20:58 AM
आप के मोहिंदर भगत जीत के काफी करीब

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। तेहरवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 16757 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 17921 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 37 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 202410:49:31 AM
28 हजार वोटों से आगे चल रहे मोहिंदर भगत

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। पांचवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 42007 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 13727 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 14403 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 202410:42:54 AM
हारने के बाद निर्दलीय ने कीचड़ में नहाया
blog images

मतगणना केन्द्र से हारने के बाद बाहर निकल कर निर्दलीय प्रत्याशी नीटू शटरा वाला कीचड़ में नहाया। जिसका फोटो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को आठवें चरण की मतगणना में 34709 मत मिले हैं। सुरिंदर कौर कांग्रेस को 11469 और शीतल अंगुराल भाजपा को 10355 मत मिले हैं। वो 22240 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

13 Jul 202410:29:57 AM
काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर मोहिंदर भगत ने कही ये बात
blog images

काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर विक्टरी साइन बनाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने कहा कि जनता का धन्यवाद। मंत्री बनाए जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। लोगों की बुनियादी समस्याओं को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी। नशे के ऊपर कोई समझौता नहीं नशा भी खत्म किया जाएगा।

13 Jul 20249:59:46 AM
पांचवें चरण में भी मोहिंदर भगत आगे

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। पांचवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 23189 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 8001 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 4395 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 20249:16:43 AM
तीसरे राउंड में भी आम आदमी पार्टी आगे

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। तीसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 13847, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 4938 और शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 2782 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी आठ हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

13 Jul 20249:05:19 AM
दूसरे राउंड में भी आम आदमी पार्टी आगे

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। दूसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 9497, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 3161 और शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 1854 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की गिनती में भी आम आदमी पार्टी 6336 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

13 Jul 20248:52:41 AM
पहले राउंड में 'आप' चल रही आगे

प्रत्येक राउंड के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और कुल 13 राउंड होंगे। पहले राउंड में आप के मोहिंदर भगत 3971 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 1722 व शीतल अंगुराल (बीजेपी) 1073 को वोट मिले हैं।

13 Jul 20248:07:24 AM
ढाई सालों में बदल गई जालंधर वेस्ट की राजनीतिक परिस्थितियां

बीते ढाई वर्ष में ही हलके की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलीं। 2017 में कांग्रेस के विधायक रहे सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो चुके हैं। साल 2022 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2023 में हुआ लोकसभा उपचुनाव आप की टिकट पर जीता लेकिन 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

विधानसभा उपचुनाव में शीतल अंगुराल भाजपा के उम्मीदवार थे और मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी की टिकट पर किस्मत आजमा रहे थे। कांग्रेस की तरफ से जालंधर नगर निगम की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया गया।

13 Jul 20248:06:10 AM
साल 2022 के जालंधर पश्चिम में हुआ था इतना मतदान

विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के 2022 में हुए चुनाव के दौरान आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शीतल अंगुराल को 33.73 प्रतिशत के साथ 39213 वोट पड़े थे। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुशील कुमार रिंकू को 30.07 प्रतिशत के साथ 34960 और भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मोहिंदर भगत को 28.81 प्रतिशत के साथ 33486 वोट मिले थे। शीतल अंगुराल 42.53 वोट की बढ़त के साथ सुशील कुमार रिंकू को हराकर विजयी रहे थे।

13 Jul 20248:05:54 AM
सीएम मान ने जालंधर चुनाव के लिए किया था जमकर प्रचार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) खुद जालंधर में कोठी लेकर कैंपिंग करते रहे और लगातार कई दिन तक हलके में खुद रोड शो निकाला। इसके साथ ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया और संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर व बहन मनप्रीत कौर भी चुनाव प्रचार में जुटी रहीं।

13 Jul 20248:05:27 AM
सभी पार्टियों के लिए खास जालंधर वेस्ट सीट

विधानसभा का जालंधर पश्चिम के उपचुनाव के लिए कुछ देर में मतगणना शुरू होगी। इस उपचुनाव के नतीजे पर पंजाब भर की नजरें लगी हुई हैं। लगभग प्रत्येक राजनीतिक पार्टी के लिए इस उप चुनाव के नतीजे खासे मायने रखेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने तो उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बनकर लड़ा था।

13 Jul 20247:55:45 AM
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
blog images

जालंधर के लालपुर खालसा कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल करते हुए।

13 Jul 20247:07:08 AM
सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की साख दांव पर

कांग्रेस के पक्ष में नतीजा नहीं आने पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की साख पर चोट पहुंच सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए भी यह चुनाव बेहद अहम है।

13 Jul 20247:01:57 AM
55 फीसदी से भी कम हुआ था मतदान

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में है। इस बार मतदान प्रतिशत 55 प्रतिशत से भी कम रहा है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us