Move to Jagran APP

Republic Day Parade 2020: राज्यपाल ने गुरदासपुर व सीएम ने मोहाली में फहराया तिरंगा

Republic Day Parade 2020ः पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 11:37 AM (IST)
Republic Day Parade 2020: राज्यपाल ने गुरदासपुर व सीएम ने मोहाली में फहराया तिरंगा
Republic Day Parade 2020: राज्यपाल ने गुरदासपुर व सीएम ने मोहाली में फहराया तिरंगा

जालंधर, जेएनएन। Republic Day Parade 2020ः पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री जिलास्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। गुरदासपुर में राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर, जबकि मोहाली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस की लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष करतारपुर कॉरिडोर खुला, जिससे हजारों लोग करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके। कैप्टन ने उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने परेड की सलामी लेकर तिरंगा फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि कैप्टन समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

मोहाली में ध्वजारोहण के बाद सलामी लेते कैप्टन अमरिंदर सिंह।

लुधियाना में शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लुधियाना के सभी स्कूल स्मार्ट स्कूल बनेंगे। लुधियाना 30 बिस्तरों का अस्पताल जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटियाला में सरकार गुरुनानक देव ओपन यूनिवर्सिटी खोलेगी। चौधरी ने सरकार की ओर से महिलाओं को विशेष सुरक्षा देने की भी बात कही। लुधिनाना में ट्रैफिक मार्शल स्कीम का भी उद्घाटन किया गया।

पटियाला में शिक्षा एवं लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराया। वहीं, फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने तिरंगा फहराया। होशियारपुर में पुलिस लाइन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी विधानसभा के स्पीकर राणा केपी ने ली। रूपनगर में मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने तिरंगा फहराया।

अमृतसर में मुख्य कार्यक्रम गुरु नानक देव स्टेडियम में हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने तिरंगा फहरा कर शहरवासियों को बधाई दें। उन्होंने परेड का जायजा भी लिया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों और पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह उनके साथ मौजूद थे।

अमृतसर में अटारी सीमा पर बीएसएफ के कमांडेंट बीके झा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने बल के जवानों को बधाई दी और उन्हें मिठाई बांटी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.