Move to Jagran APP

अच्छे विचार और भाव के साथ प्रभु का नाम सिमरन से परमात्मा की प्राप्ति संभव

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में जारी श्री रामचरितमानस पाठ के दौरान पंडित चैतन्य किशोर ने परमात्मा की कृपा के बारे में विस्तार से बताया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आगाज श्री गुरु वंदना के साथ किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 01:59 PM (IST)
अच्छे विचार और भाव के साथ प्रभु का नाम सिमरन से परमात्मा की प्राप्ति संभव
कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में जारी श्री रामचरितमानस पाठ करवाया गया।

जालंधर, जेएनएन। पंडित चैतन्य किशोर महाराज ने कहा कि कण-कण में परमात्मा का वास होता है। उन्होंने कहा कि केवल श्रद्धा से भी परमात्मा को पाया जा सकता है। कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में जारी श्री रामचरितमानस पाठ के दौरान उन्होंने परमात्मा की कृपा के बारे में विस्तार से बताया। इसका आगाज श्री गुरु वंदना के साथ किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में धर्मवीर अरोड़ा, तेजस्वी अरोड़ा व वरुण अरोड़ा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

loksabha election banner

इस दौरान पंडित राम रत्न, पंडित राजू मिश्रा, पंडित सन्नी शर्मा, पंडित राहुल मिश्रा, पंडित गौरी शंकर ने सामूहिक रूप से प्रभु श्री राम नाम का उच्चारण किया। पंडित चैतन्य किशोर ने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं। अच्छे विचार और भाव के साथ प्रभु का नाम सिमरन करने से परमात्मा की प्राप्ति संभव है। प्रभु श्री राम ने भी अपनी मर्यादाओं के साथ माता-पिता की सेवा की प्रेरणा दी है। मंदिर कमेटी की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के प्रधान रमन अरोड़ा व चेयरमैन राकेश जसूजा ने शारीरिक दूरी और स्वच्छता नियमों के पालन के लिए बनाई गई व्यवस्था के बारे में बताया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव अमित गुंबर, सतपाल गुंबर, सुनीता गुंबर, रिद्धिमा गुंबर, समायरा गुंबर, सुनीता, आंचल, सतपाल, प्रीति दुआ, कमल किशोर, सुनीता दुआ, पीयूष दुआ व साहिल दुआ मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.