Move to Jagran APP

नेक कार्य करने से संभव है मोक्ष की प्राप्ति : शास्त्री

आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में रविवार को हवन यज्ञ व सत्संग का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 02:08 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 02:08 AM (IST)
नेक कार्य करने से संभव है मोक्ष की प्राप्ति : शास्त्री
नेक कार्य करने से संभव है मोक्ष की प्राप्ति : शास्त्री

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में रविवार को हवन यज्ञ व सत्संग का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें हरविंदर सिंह बेदी, रविदर कौर बेदी, जतिंदर प्रताप सिंह व सिमरन बेदी परिवार समेत मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य सुरेश शास्त्री ने पवित्र पावन वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

loksabha election banner

इसके बाद भजन गायिका सोनू भारती ने यज्ञ प्रार्थना व याज्ञिक परिवार ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के भजन गायक सुरेंद्र सिंह गुलशन ने ईश्वर भक्ति व देश भक्ति के भजन सुनाए। पंडित सुरेश शास्त्री ने कहा कि नेक कार्य से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। भगवान ने उत्तम कर्म करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की है। जो इंसान निस्वार्थ भाव से प्राणी मात्र का कल्याण करता है, उसी का संसार में यश फैलता है। यज्ञ देव पूजा संगतीकरण व दान की भावनाओं से ओत-प्रोत कर देता है।

आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया है। आर्य समाज की वेदी पर बैठकर पवित्र पावन वेद मंत्रों से यज्ञ करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले महान होते हैं। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके समाज पर उपकार किया है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। संस्था ने यजमानों को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर ईश्वर चंद्र रामपाल, ओम प्रकाश मेहता, विजय कुमार चावला, सुभाष आर्य, सुदर्शन आर्य, सुरेंद्र अरोड़ा, उषा आहूजा, अमित सिंह, रविंदर आर्य, राजीव कुमार, पूनम मेहता, अर्चना मिश्रा, सुभाष मेहता, रानी अरोड़ा, ज्योति सिंह, उर्मिला शर्मा, उर्मिला भगत, किरण शर्मा, प्रिया मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, बलराज मिश्रा, स्वाति अरोड़ा, सुनीता शर्मा, डिंपल भाटिया, रितेश कुमार, वीर बहादुर, पवन शर्मा, अनु आर्या, इंदु आर्य, भजन लाल, राजेंद्र कुमार, वीर बहादुर, इंदु आर्य, पवन शुक्ला, वंदना देवी, नीलम देवी, मधु गुप्ता, राजीव कुमार, ललित मोहन कालिया, स्नेहलता कालिया, पूनम मेहता, ओम प्रकाश मेहता, पवन शर्मा, रानी, शारदा रानी, नेहा मिश्रा, विशाल मिश्रा, उमा शुक्ला, गौरव आर्य और शिखा आर्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.