प्रकाशोत्सव पर गूंजे 'बोले सो निहाल' के जयघोष
शम गुरु श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागम का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : दशम गुरु श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागम का आयोजन हुआ। इसका आगाज श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ किया गया। इसके उपरांत निशान साहिब को चोला पहनाने की रस्म अदा की गई।
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के पूर्व हजूरी रागी भाई अमरीक सिंह, भाई छनबीर सिंह, भाई प्रिसपाल सिंह, भाई यशपाल सिंह ने शबद गायन व गुरुवाणी के साथ संगत को निहाल किया। इसके उपरांत साहिबजादा जुझार सिंह मिशनरी कॉलेज रोपड़ के प्रिसिपल हरभजन सिंह, ज्ञानी रणजीत सिंह, मनजीत सिंह सेवक तथा सुखविदर सिंह ने गुरु इतिहास के बारे में विस्तार के साथ बताया। श्री गुरु तेग बहादुर संगीत एकेडमी के स्टूडेंट्स तथा स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब ने गुरबाणी कीर्तन के साथ हाजिरी लगाई। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे विधायक राजिदर बेरी व भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी ने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की। मंच संचालन महासचिव रविदर सिंह डिपी ने किया।
इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, जितेंद्र सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, चरणजीत सिंह डीसी टायर, राजेंद्र सिंह बेदी, बलबीर सिंह टायरां वाले, गुरमिदर सिंह, जसविदर सिंह, मनविदर सिंह सहगल, हरपाल सिंह, बलदेव सिंह कुंदी, रविद्र सिंह रियल, सरबजीत सिंह, रविदरजीत सिंह खुराना व हरजिदर सिंह मौजूद थे।