मां त्रिपुरमालिनी के मासिक चौपहरा में उमड़े श्रद्धालु, दिन भर भजनों पर झूमे
सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को मासिक चौपहरा करवाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कुलदीप भाटिया ने भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमे।
जागरण संवाददाता, जालंधर: सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को मासिक चौपहरा करवाया गया। इसका आगाज मां भगवती के पावन चालीसा पाठ के साथ हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक कुलदीप भाटिया ने भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि दिन भर श्रद्धालु इन पर मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
इस दौरान उन्होंने 'पढ़ ले नी साड्डी अर्जी ध्यान नाल' व 'तुईयो देन वाली है मां तुईयो देन वाली है' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। वहीं, गौरव चतरथ ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
इस मौके पर लेखक बलबीर निर्दोष, बलदेव आनंद, अर्जुन मल्होत्रा, भूषण कोहली, जगमोहम सिंह खोसला, दीपक झांजी, नीरज मित्तल, इंदर मोहन सिंह, सुमित कश्यप, सुनील कुमार, विनय आर्य, दीपक कपूर, रविंदर लांबा, कुलदीप भाटिया, प्रदीप पुजारी, नीटू चोपड़ा, एनपी झांजी, गौरव चतरथ, राजेश वासल, संजू शर्मा, सोहन लाल, डॉ. शशि मल्होत्रा, राजेश वासल, हर्ष महाजन, रमेश भाटिया, ललित शर्मा, राहिल कपूर, विक्की, मनीष शर्मा, सुनील अरोड़ा, बलवंत अरोड़ा, अंकित शर्मा (चिंटू), तुषार, सौरव, हरप्रीत सिंह, रीटा शर्मा, रोजी खोसला, पूनम आनंद, सुनीता कालरा, सीता बांसल, ज्योति झांजी, रीमा मरवाहा, आशा बाहरी, रजनी लांबा, सोनिया खोसला, वीना, ऋतु, रमा, अंजू शर्मा, उमा, दीप्ती व अन्य मौजूद थे।