रश्मी निमंत्रण इवेंट्स ने दिया नए चेहरों को मौका, बच्चों ने कविता, कहानी व एक्टिंग पेश कर दिखाया अपना हुनर
स्टूडियो 77 की ओर से प्रीत कसूरी ने इवेंट में जज की भूमिका निभाई| इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता कहानी एक्टिंग का हुनर दिखाया। इसी के साथ ही मास्टर उर्वशी जोकि कोरियोग्राफर और सौरव अंतरराष्ट्रीय हेयरस्टाइलिश स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद थे।
जालंधर, जेएनएन। रश्मी निमंत्रण इवेंट्स की ओर से शनिवार को बस स्टैंड स्थित ए-वन होटल में युवाओं को अपने हुनर को पेश करने के लिए ओपन माइक का आयोजन करवाया गया| इस ओपन माइक का थीम वर्तमान में जीना है| कार्यक्रम में टैरोट कार्ड रीडर रितिका मरवाहा ने जहां एक तरफ मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। वहीं, स्टूडियो 77 की ओर से प्रीत कसूरी ने इवेंट में जज की भूमिका निभाई|
इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता, कहानी, एक्टिंग का हुनर दिखाया। इसी के साथ ही मास्टर उर्वशी जोकि कोरियोग्राफर है और सौरव अंतरराष्ट्रीय हेयरस्टाइलिश स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी|
श्री राम भवन का होगा नव निर्माण, हवन यज्ञ में दी आहुतियां
जालंधर। श्री राम भवन ढंढार मंदिर बस्ती गुजां में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसे लेकर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें पंकज शर्मा व नगमा मक्कड़ शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश पूजन के साथ हुआ। इसमें पंडित मनोज तिवारी व पंडित शक्ति ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। लक्की मल्होत्रा व अशोक चड्डा व रविंद्र कुमार सोनी ने भवन निर्माण के लिए सहायता राशि अवध बिहारी दास को भेंट की। इस अवसर पर अशोक गांधी, पंकज शर्मा, मीनू रानी, महंत जयराम दास, महंत गोवर्धन दास, अरुण दास महाराज, उदय नारायण, हरिदास महाराज व पंडित मनोज तिवारी मौजूद थे।