तू ही है नारी, तू ही है शक्ति से किया सलाम
स्थानीय होटल में रश्मि निमंत्रण इवेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए नारी शक्ति तुझे सलाम नामक रंगारंग प्रोग्राम करवाया।
संवाद सहयोगी , जालंधर : स्थानीय होटल में रश्मि निमंत्रण इवेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए 'नारी शक्ति तुझे सलाम' नामक रंगारंग प्रोग्राम करवाया। उसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफल व सशक्त महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं को समर्पित कविता, कहलाई वो एक नारी, कहलाई वह एक स्त्री, बनकर एक आदर्श ,उसने जग को किया उजागर, शब्दों से फाउंडर्स रश्मि अग्रवाल ने की।
भावना सालारिया और मोनिका वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रीत कसूरी खास मेहमान के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहीं। डा सुषमा चावला, प्रवीण अबरोल और कविता बीज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सानवी आनंद ने कथक की पेशकश कर वहां पर मौजूद सब का दिल जीत लिया। उसके हुनर को देखते हुए उसे सम्मानित भी किया। इसके अलावा न्यू इमेज इंस्टीट्यूट के एमडी पूजा सिंह, दीपावली बागरिया, पार्षद अरुण अरोरा, रितिका मरवा, निधि भाटिया, शैली खन्ना, हरप्रीत वाली, तरीषा शर्मा, रीमा गूगलानी, बीजेपी महिला मोर्चा प्रधान उर्मिल वैद्य, गीतिका बजाज, अनामिका संधू सोनिया विरदी के साथ अन्य महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।