Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: अयोध्या धाम के लिए जालंधर से रवाना हुआ 700 श्रद्धालुओं का जत्था, श्री राम के जयकारों से गूंज उठा स्टेशन

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:18 AM (IST)

    Ram Mandir जालंधर से अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में स्थापित राम लला की प्रतिमा के दर्शनों के लिए जालंधर से 700 राम भक्तों का जत्था शुक्रवार सुबह रवाना हो गया है। इस बीच स्टेशन प्रबंधन ने राम भक्तों की सहायता के लिए हेल्प बूथ लगाए गए। श्रद्धालुओं ने श्री राम के नारे लगाए और पूरे स्टेशन को राममय किया।

    Hero Image
    Ram Mandir: अयोध्या धाम के लिए जालंधर से रवाना हुआ 700 श्रद्धालुओं का जत्था

    जागरण संवाददाता, जालंधर। अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में स्थापित राम लला की प्रतिमा के दर्शनों के लिए जालंधर से 700 राम भक्तों का जत्था शुक्रवार सुबह रवाना हो गया है। केंद्र सरकार की स्पेशल चलाई गई आस्था ट्रेन में यह राम भक्त जालंधर कैंट से सवार हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह करीब पौने नौ बजे ट्रेन हुई रवाना

    जिला भाजपा के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि ट्रेन सुबह 8:48 पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।उन्होंने कहा कि सभी राम भक्तों से अपील की गई थी कि वे समय से स्टेशन पर पहुंचा ताकि ट्रेन में चढ़ते समय आसानी रहे। उन्होंने कहा कि कैंट स्टेशन पर हेल्प बूथ भी बनाए गए ताकि सभी राम भक्तों को उनकी सीटों की जानकारी मिल सके। 

    22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

    श्रद्धालुओं को राम मंदिर का इंतजार लंबे समय से था। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर साल 2024 में अयोध्या में बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और इसी के साथ ही अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए। इसी के साथ ही देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। अब देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Chandigarh: 'HSGMC की वोटर सूची से गैर सिखों को हटाया जाए', SGPC के अध्‍यक्ष धामी ने गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त से की मांग

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: खून जमा देने वाली ठंड ने किया परेशान, यह जिला रहा सबसे ठंडा; आज से मौसम में होने जा रहा है बड़ा बदलाव