एंटी क्राइम समाज सुर्खिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने राजू
एंटी क्राइम समाज सुर्खियां सेल की बैठक संगठन के चेयरमैन सुभाष गोरिया के नेतृत्व में हुई।
संवाद सहयोगी, जालंधर: ड्रग्स माफिया और आंतकवाद के खिलाफ जनहित के लिए काम कर रहे संगठन एंटी क्राइम समाज सुर्खियां सेल की बैठक संगठन के चेयरमैन सुभाष गोरिया के नेतृत्व में हुई। इसमें संगठन के सदस्यों का चुनाव किया गया। इस मौके संगठन का पंजाब अध्यक्ष राज कुमार राजू, प्रभारी दीपक शर्मा, महासचिव तरसेम वर्मा, महिला विग पंजाब अध्यक्ष जीवन प्रभा, प्रभारी शशि ठाकुर, ज्योति मागो कोषाध्यक्ष, महासचिव मीना हंस, उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सनी, उपाध्यक्ष पंजाब दर्शन सिंह बग्गा, संजय मल्होत्रा सचिव, विनय अरोड़ा वाइस प्रेसिडेंट वार्ड 41, विकास बरार सचिव वार्ड 43, प्रताप सिंह वार्ड 43, विशाल, दीपक कुमार, विकास को कमेटी सदस्य बनाया गया और सभी को पहचान पत्र जारी किए गए। संगठन के चेयरमैन सुभाष गोरिया ने कहा कि संगठन पिछले 17 सालों से ड्रग्स माफिया आंतकवाद के खिलाफ काम कर रहा है और दिन रात करता रहेगा। नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष राज कुमार राजू ने कहा कि जो मुझे संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को कपूरथला में स्थित अनाथ आश्रम में संगठन नववर्ष मनाएगा और सभी बच्चों को संगठन की और से कपड़े दिए जाएंगे।