Move to Jagran APP

32 घंटे में 40 एमएम बारिश से टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, बढ़ी ठिठुरन Jalandhar News

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हलके बादल छाए रहने व धूप खिलने व उसके बाद 15 को सुबह शाम धुंध पडऩे की आशंका जताई है।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:12 AM (IST)
32 घंटे में 40 एमएम बारिश से टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, बढ़ी ठिठुरन Jalandhar News
32 घंटे में 40 एमएम बारिश से टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, बढ़ी ठिठुरन Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। वीरवार तड़के से शुरू बारिश ने 32 घंटे में 40 एमएम बारिश के साथ पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पूर्व वर्ष 2011 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तीन दिन में 49 एमएम बारिश हुई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हलके बादल छाए रहने व धूप खिलने व उसके बाद 15 को सुबह शाम धुंध पडऩे की आशंका जताई है। 

loksabha election banner

कृषि विशेषज्ञ डॉ. नरेश गुलाटी बताते हैं कि इन दिनों होने वाली बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इन दिनों में की गई बुआई के लिए बारिश वरदान साबित होगी। यह बारिश पर्यावरण के लिए भी बेहतर संकेत है। अगर ओलावृष्टि होती है तो इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के पैदा हुए हालात

मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिसंबर के मध्यांतर से पूर्व बारिश हुई है। इस कारण दिसंबर के अंत व जनवरी मध्यांतर में भी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनित शर्मा के मुताबिक ठंडी व नमी भरी हवाएं इरान, अफगानिस्तान व पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश कर रही है। जिसका असर इस बार अधिक सर्दी के रूप में रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते व पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर पंजाब के मैदानी इलाकों में पडऩा शुरू हो गया है। जिससे ठिठुरन बढ़ेगी व तापमान में गिरावट होगी। जिसके चलते कई दिन सूर्य के दर्शन नहीं होंगे व तड़के के समय धुंध व दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पिछले दस वर्ष में दिसंबर मध्यांतर में तापमान 

साल       अधिकतम  न्यनतम

2010         18         12 

2011         17        10

2012         19        12

2013         19        13

2104         17        11

2015         16       11

2016         17       10

2017         15         9

2018         18         7

2019         15         9

(डिग्री सेल्सियस में) 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.