Move to Jagran APP

Punjab: युवक ने पिस्तौल दिखा किया लड़की का अपहरण, बुरी आदतों से परेशान होकर शादी से कर दिया था इन्कार

मां वीरपाल कौर ने बताया कि बेटी 12वीं की पढ़ाई करने के बाद ब्यूटी पार्लर का काम करती है। आरोपित सनम उसके साथ विवाह करना चाहता था पर बेटी ने उसकी खराब आदतों के कारण मना कर दिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 06:25 PM (IST)
Punjab: युवक ने पिस्तौल दिखा किया लड़की का अपहरण, बुरी आदतों से परेशान होकर शादी से कर दिया था इन्कार
फिरोजपुर में शादी से इन्कार करने पर युवक ने लड़की का अपहरण कर लिया है। सांकेतिक चित्र

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। दोस्त की बुरी आदतों से तंग आकर युवती ने शादी से इंकार किया तो उसने साथियों के साथ घर में घुसकर पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। सोमवार रात सवा दस बजे की यह घटना शहर के शांति नगर की है। लड़की का अपहरण करने में आरोपित के चार दोस्तों ने उसका साथ दिया है। थाना सिटी पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। ब्यूटी पार्लर चला रही युवती की आरोपित से पहले से पहचान थी।

prime article banner

मां वीरपाल कौर ने बताया कि बेटी 12वीं की पढ़ाई करने के बाद ब्यूटी पार्लर का काम करती है। सोमवार रात को सवा 10 बजे के करीब आरोपित सनम, गुरजीत, लाडी, रवि और हंस पिस्तौल और तेजधार हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और बेटी को पकड़ कर खींचने लगे। जब उन्होंने उसे छुड़ाना चाहा तो सनम ने पिस्तौल तानते हुए कहा अगर रोकने की कोशिश की तो वह बेटी को जान से मार देगा। आरोपित बेटी को स्विफ्ट डीजायर कार लेकर फरार हो गए। वीरपाल कौर ने बताया कि सनम उनकी बेटी से जबरदस्ती विवाह करवाना चाहता है। बेटी को उसकी गलत हरकतों के बारे में पता था। इस कारण, उसने उसके साथ विवाह करने से मना कर दिया था। वह इसी वजह से रंजिश रखता था।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

मामले की जांच कर रहे एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि लड़की के अपहरण का मामला थाना सिटी में दर्ज किया गया है। पांचों आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता करेंगे कि कार किसके नाम पर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित की लड़की से पहले से पहचान थी, बाकी तफ्तीश के बाद पता चलेगा। फिलहाल, आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - JEE Mains Result 2021: बठिंडा के पुलकित को देश भर में पहला स्थान, IIT Mumbai से कंप्यूटर साइंस पढ़ने का है सपना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.