Move to Jagran APP

Weather Update: सुबह धुंध के कारण दोपहर तक रही ठंडक, बादलों के साथ लुकाछिपी खेल रहा सूरज

चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह धुंध पड़ेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 07:42 PM (IST)
Weather Update: सुबह धुंध के कारण दोपहर तक रही ठंडक, बादलों के साथ लुकाछिपी खेल रहा सूरज
Weather Update: सुबह धुंध के कारण दोपहर तक रही ठंडक, बादलों के साथ लुकाछिपी खेल रहा सूरज

जालंधर, जेएनएन। जालंधर सहित पंजाब के अधिकतर शहरों में मंगलवार सुबह आसमान में धुंध की चादर छाई रही। इस कारण ठिठुरन बड़ गई और न्यूनतम तापमान भी लुढ़क गया। हालांकि दोपहर दो बजे के आसपास हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि ठंड पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह धुंध पड़ेगी। जालंधर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पटियाला में हल्की धूप निकलने के साथ शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुबह घनी धुंध के कारण लोगों ने ठंडक महसूस की। अधिकतर लोग दोपहिया और फोर-व्हीलर पर ही बाहर निकले। रूपनगर में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। वहीं, मुक्तसर में धूप खिली हुई है। यहां तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कपूरथला में सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह तक रूक-रूककर बारिश होती रही। सुबह सूरज ने थोड़ी देर के लिए दर्शन दिए लेकिन बाद में बादल छा गए। सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है। यहां अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है।

मंगलवार को फाजिल्का में अच्छी धूप खिली। यहां सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे थे।

फाजिल्का में सोमवार को सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। हालांकि वीरवार सुबह से ही यहां धूप खिली हुई है। इससे अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। होशियारपुर और पठानकोट में हल्की धूप खिली हुई है। तरनतारन में सुबह धूप खिली लेकिन 11 बजे के बाद बादल छा गए। शाम तक हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। गुरदासपुर में भी बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.