बीस करोड़ से पंजाब के 673 स्कूल बनाए जाएंगे स्मार्ट, जालंधर के 50 स्कूलों के बच्चों को पहुंचेगा फायदा
सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की मुहिम शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला और शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चल रही है। सरकारी स्कूलों को 100 फीसद स्मार्ट बनाने के लिए ही अगले पड़ाव की यह राशि दी गई है।
जालंधर, जेएनएन। शिक्षा विभाग की तरफ से सूबे में 673 सराकरी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 19.327 करोड़ की ग्रांट जारी कर दी गई है। सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की मुहिम शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला और शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चल रही है। सरकारी स्कूलों को 100 फीसद स्मार्ट बनाने के लिए ही अगले पड़ाव की यह राशि दी गई है। इससे 15247 ड्यूल डेस्क के लिए 3.494 कोरड़, 1449 ग्रीन बोर्ड व व्हाइट बोर्ड के लिए 1.143 करोड़, 471 स्कूलों के एंट्री गेट को सुंदर बनाने के लिए 9.39 करोड़, 481 स्कूलों में कलर कोड प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर खड़ा करने के लिए 5.579 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
डायरेक्टरेट की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी व सेकेंडरी को यह राशि खर्च करने संबंधी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि स्कूलों में काम शुरू करने से पहले संबंधित जिलों के जेई के साथ तालमेल कर लिया जाए ताकि काम सुनिश्चित तरीके से शुरू और मुक्कमल हो सके।
सभी जिलों की तरफ से सारी रकम खर्च करने के बाद उसका सर्टिफिकेट देना भी सभी के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा सूबे भर के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है, इसके कामों का निरीक्षण करने के लिए विभिन्न स्तर पर टीमें लगाई गई हैं। जो समय-समय पर स्कूल में आकर निरीक्षण करेंगी। प्रत्येक सप्ताह बाद स्मार्ट स्कूलों के कामों की रिपोर्ट भी मुख्य दफ्तर को भेजी जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें