Move to Jagran APP

पंजाब में बस यात्रियों को बड़ी राहत, हड़ताल समाप्त करके काम पर लौटे रोडवेज कांट्रेक्ट कर्मचारी

कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के जालंधर-1 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि सरकार कांट्रेक्टच वर्कर्स को रेगुलर करने के लिए सहमत हैं। अब केवल इसकी घोषणा होनी बाकी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 12:22 PM (IST)
पंजाब में बस यात्रियों को बड़ी राहत, हड़ताल समाप्त करके काम पर लौटे रोडवेज कांट्रेक्ट कर्मचारी
वीरवार को जालंधर बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। जागरण

मनुपाल शर्मा, जालंधर। बसों में यात्रा करने वाले पंजाब भर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। वीरवार से राज्य की तमाम सरकारी बसें सड़कों पर चलना शुरू हो गई हैं। बिना रेगुलर हुए ही पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वीरवार सुबह पंजाब रोडवेज जालंधर-2 डिपो के समक्ष गेट रैली करने के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने काम पर लौट आने की घोषणा कर दी।

loksabha election banner

बीते मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक नहीं की थी और डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट ने हड़ताली कर्मचारियों के सामने यह शर्त रख दी थी कि जब तक वे हड़ताल खत्म कर वापस काम पर नहीं लौटते हैं। तब तक उन्हें रेगुलर करने संबंधी कोई बात नहीं की जाएगी।

पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के जालंधर-1 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि सरकार कांट्रेक्टच वर्कर्स को रेगुलर करने के लिए सहमत हैं। सभी के हस्ताक्षर हो चुके हैं और मात्र कैबिनेट बैठक में इसे घोषित किया जाना बाकी है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वीरवार को गेट रैली करने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है और अब कैबिनेट मीटिंग में मुलाजिमों के रेगुलर होने संबंधी घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

बुरी तरह चरमरा गई थी अंतरराज्यीय बस सेवा

हड़ताल के चलते अंतरराज्यीय बस सेवा बुरी तरह से चरमराई हुई थी और राज्य के भीतर भी सफर करने के लिए यात्रियों को बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इस वजह से पड़ोसी राज्यों की बसें एवं निजी ऑपरेटरों की बसें चांदी कूट रही थीं।

यह भी पढ़ें - जालंधर में सड़क निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, एक सप्ताह पहले 1 करोड़ रुपये से बनी बीएसएफ चौक-लाडोवाली रोड धंसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.