विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्फ्यू में आधी रात को घर के बाहर हंगामा, पंजाबी गायक खान साहिब को फगवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 09 Jun 2021 03:53 PM (IST)

पुलिस के मुताबिक 7/8 जून की मध्यरात्रि को इमरान खान के जन्मदिन पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से प्रशंसक बैंड ...और पढ़ें

पंजाब सिंगर खान साहिब (इमरान खान) की फाइल फोटो।
पंजाब सिंगर खान साहिब (इमरान खान) की फाइल फोटो।

फगवाड़ा, जेएऩएन। हाल के दिनों में पंजाबी गायक अक्सर विवादों में घिरे दिखने लगे हैं। पिछले दिनों पंजाबी गायक लैहंबर सिंह का पत्नी के साथ विवाद सुर्खियों में रहा था। इसके सुलझ जाने के बाद खान साहिब नाम से मशहूर पंजाबी गायक इमरान खान को फगवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला कोविड नियमों के उल्लंघन का है। हालांकि गायक को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था।

फगवाड़ा के प्रीत नगर में पंजाबी गायक खान साहिब उर्फ इमरान खान का निवास है। पुलिस के मुताबिक 7/8 जून की मध्यरात्रि को इमरान खान के जन्मदिन पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से प्रशंसक बैंड बाजा लेकर उनके घर के आगे पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर वहां हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पंजाब में 15 जून तक कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। नाइट कर्फ्यू लागू है। गायक खान साहिब को उनके जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों ने आधी रात को कर्फ्यू के दौरान बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गायक खान साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।