विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Mandi Rates: दाल और मसालों की कीमतों में तेजी, अनाज के दामों में सुस्ती; जानें प्रमुख अनाज मंडियों के ताजा भाव

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:39 PM (IST)

पंजाब की प्रमुख कृषि मंडियों में विभिन्न खाद्यान्नों, दलहन और किराना कमोडिटियों के भावों में मिला-जुला रुख देखा गया। मांग ...और पढ़ें

प्रमुख अनाज मंडियों के ताजा भाव। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

प्रमुख अनाज मंडियों के ताजा भाव। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

HighLights

  1. पंजाब की मंडियों में खाद्यान्न, दलहन, तिलहन के भावों में मिला-जुला रुख।

  2. दालों और मसालों की कीमतों में तेजी, अनाज के दाम स्थिर।

  3. खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, भटिंडा मंडियों के ताजा भाव।

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब की प्रमुख खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और भटिंडा कृषि मंडियों में विभिन्न खाद्यान्नों, दलहन, तिलहन और किराना कमोडिटियों के भावों में मिला-जुला रुख देखा गया। व्यापारी वर्ग के अनुसार मांग और आपूर्ति के आधार पर कीमतों में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

खन्ना और लुधियाना मंडी

खन्ना मंडी में गेहूं का भाव 3000 से 3020 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटा (50 किग्रा) 1640-1650 रुपये और मैदा 1730-1740 रुपये दर्ज किया गया। सरसों खल का भाव 3700 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

वहीं, लुधियाना मंडी में दलहन खंड के तहत राजमा चित्रा 10800 से 13200 रुपये, अरहर दाल 13200 से 14300 रुपये और चनादाल 9000 से 9400 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। तेल-तिलहन में सरसों तेल 18000-18050 रुपये तथा बिनौला तेल 15800 रुपये रहा। किराना में जीरा 28000 से 33000 रुपये और हल्दी 23000 से 27000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची।

अमृतसर, जालंधर और भटिंडा

अमृतसर में बासमती (1121) स्टीम चावल 10800 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर बना रहा, जबकि 1121 धान का भाव 5600-5700 रुपये दर्ज हुआ। देशी गुड़ और लड्‌डू मंगलौर 5900 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिके।

जालंधर मंडी में गेहूं दड़ा 2960-2970 रुपये और काबली चना 9100 से 13100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मेवों में काजू (320 नं.) 1020-1040 रुपये प्रति किग्रा और मखाना 825 से 1325 रुपये प्रति किग्रा बिके।

भटिंडा मंडी में रुई (पंजाब जे-34) का भाव 6750 से 6800 रुपये प्रति मन रहा, जबकि नई नरमा कपास 8800 से 9100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करती नजर आई।