Punjab Mandi Bhav Today: अनाज, दाल-दलहन और तिलहन में मिला-जुला रुख; जीरा व हल्दी के दामों में उछाल
पंजाब की प्रमुख मंडियों में खाद्यान्न, दाल-दलहन और अन्य जिंसों के भाव में मिला-जुला रुख रहा। लुधियाना में जीरा और हल्दी के दामों में उछाल देखा गया।

पंजाब मंडी भाव। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है
HighLights
पंजाब की मंडियों में खाद्यान्न और दाल-दलहन के भाव में मिला-जुला रुख।
लुधियाना में जीरा और हल्दी के दामों में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई।
खन्ना, जालंधर, अमृतसर और भटिंडा में विभिन्न जिंसों के भाव अपडेट।
डिजिटल डेस्क, लुधियाना/खन्ना/अमृतसर। पंजाब की प्रमुख मंडियों में खाद्यान्न, दाल-दलहन, चावल, तिलहन और किराना जिंसों के ताजा भाव जारी किए गए हैं। विभिन्न मंडियों में मांग और आवक के अनुसार कीमतों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।
अनाज व आटा बाजार
खन्ना मंडी में गेहूं 2920 से 2930 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। आटा (50 किग्रा) 1625/1635 रुपये, मैदा 1725/1735 रुपये और सूजी 1735 से 1750 रुपये (50 किग्रा) बिक रही है। वही, जालंधर मंडी में गेहूं दड़ा 2885/2895 रुपये और बिहार की मक्की 2650 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल रही।
दाल-दलहन एवं किराना
लुधियाना मंडी में राजमां चित्रा 10500 से 13000 रुपये, अरहर दाल 13000 से 14000 रुपये और चना दाल 8600 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार कर रही है। किराना बाजार की बात करें तो लुधियाना में जीरा 23000 से 26400 रुपये और हल्दी 19400 से 23200 रुपये प्रति क्विंटल रही। अमृतसर में देशी गुड़ 5750 से 5800 रुपये और शक्कर 5700 से 5750 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई।
चावल व धान
अमृतसर मंडी में बासमती (1121) स्टीम 11200/11400 रुपये और सेला 10100/10200 रुपये प्रति क्विंटल बिका। बासमती 1121 धान का भाव 5600 से 5700 रुपये और 1509 नया धान 4000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। कपास व
तेल-खल (भटिंडा)
भटिंडा मंडी में नया नरमा कपास 8100 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल बिका। रुई जे-34 पंजाब 6400/6425 रुपये प्रति मन रही, जबकि सरसों खल 3400 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई।
