विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव बादल में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री, बड़ी मात्रा में बोलतें, होलोग्राम और नकली स्टीकर मिले

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 22 May 2021 07:52 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब के गांव बादल में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां विभिन्न ब्रांड की नकली शराब बनाई ...और पढ़ें

आबकारी विभाग ने बादल गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। जागरण
आबकारी विभाग ने बादल गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। जागरण

श्री मुक्तसर साहिब, जेएनएन। पंजाब के आबकारी विभाग के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी। विभाग की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब के गांव बादल में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां विभिन्न ब्रांड की नकली शराब बनाई जा रही थी। मौके से होलोग्राम और नकली स्टीकर भी बरामद हुए हैं। फैक्ट्री के मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दूबे ने बताया कि इस गैर कानूनी फैक्ट्री में भारी मात्रा में खाली बोतल ईएनए (एक्ट्रा नियुटरल, अलकोहल) 15 सौ लीटर शराब, राइल स्टैग, इंपीरियल ब्ल्यू, ब्ल्यू लैगसी, ब्ल्यू कैट, रायल शॉट, बिना लैवल से बोतलें, बिग बैरिल, कराउन एंड बैरिल शराब के स्टिकर, हरियाणा, स्किम, दमन एंड द्वीव की शराब के स्टीकर, नकली होलोग्राम और भारी मात्रा में ढक्कन भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस नजायज फैक्ट्री के मैनेजर 45 वर्षीय आनंद शर्मा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बॉटलिंग प्लांट की आड़ में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

ज्वाइंट कमिश्नर ने बतााय कि गांव बादल के नजदीक एक बॉटलिंग प्लांट की आड़ में मिलीभगत से गैरकानूनी शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। इस फैक्टरी की शराब को महंगे शराब की बोतलों में डालकर नकली स्टिकर तथा होलोग्राम लगाकर यह गैरकानूनी धंधा किया जा रहा था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। विभाग की तरफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है।