Punjab Election 2022 : कपूरथला में स्मृति ईरानी बोली, सिखों के नरसंहार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
Punjab Assembly Election 2022 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कपूरथला में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल के पक्ष चुनावी सभा की। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ही सिखों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार है।

जासं, कपूरथला। पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट, गृहमंत्री अमित शाह ने फिरोजपुर और अलावा केंद्रीय स्मृति ईरानी ने कपूरथला में चुनाव प्रचार किया। कपूरथला में स्मृति इरानी ने भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल के पक्ष चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिंखों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार हैं जबकि भाजपा की तरफ से पीएम मोदी की अगुआई मे देश ही नहीं विदेशों मे भी गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।