Move to Jagran APP

Punjab Election 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, अनिल जोशी को एहसान फरामोश बताया

Punjab Election 2022 पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। ब्राह्मणों में बढ़ता आक्रोश देख अब उन्होंने समाज से माफी मांग ली है लेकिन अकाली नेता अनिल जोशी पर हमला करने से नहीं चूके।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 15 Feb 2022 03:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Feb 2022 04:05 PM (IST)
Punjab Election 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, अनिल जोशी को एहसान फरामोश बताया
Punjab Election 2022 : अमृतसर में नवजोत सिद्धू ने ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली है। पुरानी फोटो

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Punjab Election 2022 : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों ब्राह्मण समाज पर की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली है। कुछ दिन पहले उन्होंने चुनावी मंच से शिअद प्रत्याशी अनिल जोशी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'काला बामण' कहा था। इस बात से ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ गया। सिद्धू की चौतरफा निंदा की गई है। वहीं, अकाली दल नेता अनिल जोशी ने कहा था कि सिद्धू की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

loksabha election banner

सिद्धू के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने सिद्धू का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अमृतसर में चुनावी रैली में ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली। हालांकि, जोशी पर उन्होंने फिर निशाना साधा और उन्हें एहसान फरामोश कह डाला।

कुछ ही देर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रही प्रियंका गांधी

अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर पूर्वी से नामांकन भरने के बाद अपने गढ़ में फंसे सिद्धू के लिए मंगलवार को कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी अमृतसर में चुनाव प्रचार करने पहुंच रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ने के बाद गढ़ में घिरे सिद्धू को प्रियंका गांधी के दौरे से बड़ी राहत मिलेगी। शेड्यूल के अनुसार प्रियंका शाम चार बजे वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। वह रोड शो के बाद डोर-टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

राहुल-प्रियंका के खासमखास माने जाने वाले नवजोत सिद्धू ईस्ट विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा-पीएलसी से डा. जगमोहन सिंह राजू व आम आदमी पार्टी से जीवनजोत कौर हैं। प्रियंका के रोड शो में नाराज कांग्रेसी आते हैं या नहीं, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.