डिप्टी सीएम रंधावा ने किया गोइंदवाल साहिब माडर्न जेल का उद्घाटन, बोले- नशे से जुड़े अकालियों को यहीं बंद करेंगे
श्री गोइंदवाल साहिब माडर्न जेल प्रोजेक्ट को मुकम्मल कर लिया गया है। 173 करोड़ की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोइंदवाल साहिब की जेल सही समय पर मुकम्मल हुई है।
जासं, तरनतारन। पिछली अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के अधूरे छोड़े श्री गोइंदवाल साहिब माडर्न जेल प्रोजेक्ट को मुकम्मल कर लिया गया है। 173 करोड़ की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोइंदवाल साहिब की जेल सही समय पर मुकम्मल हुई है। आने वाले दिनों में नशे से जुड़े अकालियों को यहीं बंद किया जा सकेगा।
इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि राज्य के विकास के चलते आगामी चुनाव में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। अकाली दल, भाजपा, आम आदमी पार्टी, भाजपा और लोक कांग्रेस पार्टी मिलकर भी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के मामले पर जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ केस दर्ज करके कारवाई आगे बढ़ाई है। आने वाले दिनों में बहुत सारे और सियासी चेहरे भी नशे के मामले में उजागर होने वाले है।
कैप्टन ने पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी की
रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख संगत, पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी की है। इसके चलते नशे का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। उनके साथ सांसद जसबीर सिंह गिल, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की भी मैजूद थे।
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2021ः भाजपा के मेयर रवि कांत हारे, अब तक आप ने 23 में से 10 सीटें जीती