पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ का दौरा रद, कहीं वजह वर्करों की नाराजगी तो नहीं Jalandhar News
वर्करों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकार के सत्ता में आए हुए तीन साल होने को हैं। इसके बावजूद न तो उनकी संगठन में सुनवाई होती है और न ही पुलिस प्रशासन में उनकी पूछ है।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बुधवार को जालंधर दौरा रद कर दिया गया। अब देखना है कि उनका अगला कार्यक्रम कब होता है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बैठक में उन्हें शहरी और देहात इकाईयों के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। उनका दोपहर एक बजे अर्बन इस्टेट के ताज होटल और दोपहर को लायंस भवन में शहरी में वर्कर्स मिलने का कार्यक्रम था पर उनका दौरा अज्ञात कारणों से रद कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार वर्करों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि कांग्रेस की सरकार को सत्ता में आए हुए तीन साल होने को हैं। इसके बावजूद न तो उनकी संगठन में सुनवाई होती है और न ही पुलिस प्रशासन में उनकी पूछ है। वर्करों का आरोप है कि पार्टी में कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो पुलिस-प्रशासन में दबदबा रखता हो। उनकी सुनवाई अकाली-भाजपा सरकार के 10 साल के समय में भी नहीं हुई और कांग्रेस सरकार आने के बाद भी हालात नहीं बदले। संगठन में कमजोरी के चलते वर्कर घरों में बैठना ही उचित समझ रहे हैं।
विधायकों ने जताई है कैप्टन के खिलाफ नाराजगी
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार के खिलाफ विधायकों में नाराजगी से बगावत का माहौल बनता जा रहा है। कई विधायक अपनी ही सरकार खासकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयान दे चुके हैं। यही नहीं शहर में विकास कार्यों को लेकर तो विधायक भी लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष नाराजगी प्रकट करते रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें