विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Environment Day पर सीएम ने 47.74 करोड़ के दो प्रोजेक्टों का किया शुभारंभ, जालंधर में लगेगा 35 करोड़ का बायो रेमेडीएशन प्रोजेक्ट

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 05 Jun 2021 04:35 PM (IST)

जालंधर को साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 47.74 करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्टों का वर्चुअली उद्घाटन कर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 47.74 करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्टों का वर्चुअली उद्घाटन कर जालंधर को समर्पित कर दिए।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 47.74 करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्टों का वर्चुअली उद्घाटन कर जालंधर को समर्पित कर दिए।

जालंधर, जेएनएन। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विश्व वातावरण दिवस के मौके पर शहर को साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 47.74 करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्टों का वर्चुअली उद्घाटन कर समर्पित कर दिए।

मेयर जगदीश राज राजा, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एडीसी विशेष सारंगल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रदूषण के स्तर को घटाकर लोगों की मुश्किलों को दूर करने में बेहद सहायक सिद्ध होंगे। इनमें 35 करोड़ रुपये की लागत से बायो रेमेडीएशन प्रोजेक्ट है, जो वरियाणा डंप साइट पर शुरू किया जाएगा। जहां बढ़ रहे कूड़े के ढेर को अगले दो सालों में वैज्ञानिक और क्रमवार तरीके से हटाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आठ लाख मीट्रिक टन कूड़े का निपटारा करना है, जो 30 सालों से इस स्थान पर फेंका जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद 14 एकड़ जमीन के मुख्य हिस्से को इस्तेमाल किया जाएगा।

मेयर और डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से शहर में हरे भरे क्षेत्र विकसित करने के लिए एक क्रीन एरिया पार्क्स विकास प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। जिसके तहत 8.84 करोड़ की लागत से सात पार्कों का विकास किया जाएगा। इन पार्कों में ओपन जिम, साउंड सिस्टम, खेल सुविधाओं आदि को यकींनी बनाया जाएगा। फ्लाईओवरों के नीचे 390 करोड़ की लागत से तीन वर्टिकल गार्डन विकसित किए जा चुके हैं।जिनमें फोक्स लाइटें और बूद-बूंद सिंचाई प्रणाली को स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री की तरफ से मिशन तंदरुस्त पंजाब की शुरूआत की गई, जिसका उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेहत में सुधार लाना है। इस महत्वपूर्ण प्रोग्राम के लिए बहुपक्षीय रणनीति अपनाई जाएगी। समागम में हरीपुर गांव की कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत कौर ने भी मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत गांव में खेल सभ्याचार को विकसित करने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों पर अपन विचार भी दिए। इस मौके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमित सरीन, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, डीडीपीओ इकबालजीत सिंह आदि थे।