Move to Jagran APP

Jalandhar News: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने मंडल नं. 10 में की बैठक

आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

By Jagran NewsEdited By: Pankaj DwivediPublished: Mon, 28 Nov 2022 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 05:51 PM (IST)
Jalandhar News: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने मंडल नं. 10 में की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 10 में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की।

जासं, जालंधर। जिला भाजपा ने भी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। सोमवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मेयर एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर सम्मिलित हुए। उनके साथ प्रदेश कार्यकारी सदस्य दर्शन लाल भगत व जिला सचिव अजय चोपड़ा भी थे। 

loksabha election banner

राकेश राठौर ने आए हुए सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल नंबर 10 में पड़ते वार्ड नंबर 37, 39, 40, 41, 43 और 44 के सभी बूथों के अध्यक्ष शक्ति केंद्र और वार्ड इंचार्जों के साथ बैठक कर निकाय चुनावों के लिए उन्हें निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ते सभी बूथ को सुदृढ़ बनाने और उनकी टीमों की संरचना में किसी भी तरह की कोई कमी न हो, इसको सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राठौर ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की जनहितैषी और जनकल्याणकारी नीतियां के बारे में लोगों को बताएं। उनको घर-घर पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। 

इस मौके पर उपस्थित मंडल महामंत्री गौरव जोशी, राजेश अरोड़ा, मंडल सचिव, सीमा भगत, नितिन शर्मा, द्वारका दास, अजय ठाकुर, दिनेश भगत, मंडल उपाध्यक्ष सुशांत कोहली, मोनू भगत, सोनू चौहान, भारत भूषण सेखरी, अश्वनी अटवाल, कुकू भारद्वाज, सुरिंदर बब्बर,व अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि इस समय जालंधर नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं। जहां भाजपा एक बार फिर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी, वहीं पिछली बार खाता तक नहीं खोल पाने वाली आप को प्रदेश में अपनी सरकार होने का लाभ मिलना तय है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.