Corona Virus Effect : जालंधर नगर निगम के एडवर्टाइजमेंट कांट्रेक्टराें काे लाइसेंस फीस में 6 महीने की छूट
लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने कहा कि कोरना काल में कारोबार ठप रहने से आउटडोर एडवर्टाइजमेंट कांट्रेक्टर का काम भी रुक गया है। इसको देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि सभी कांट्रेक्टर्स को 6 महीने की लाइसेंस फीस में छूट दी जाएगी।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब सरकार के लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने कोरोना वायरस के असर के कारण नगर निगम के आउटडोर एडवर्टाइजमेंट कांट्रेक्टर्स को लाइसेंस फीस में 6 महीने की छूट देने का फैसला लिया है। लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने इसके लिए नीति जारी कर दी है।
सभी नगर निगम कमिश्नर, नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) को भेजे गए पत्र में लोकल बॉडी डायरेक्टर ने कहा है कि 24 मार्च से ही पंजाब में पूर्ण या आंशिक तौर पर लॉकडाउन जारी है। इसके कारण कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं। कारोबार ठप रहने से आउटडोर एडवर्टाइजमेंट कांट्रेक्टर का काम भी रुक गया है। इसको देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि सभी कांट्रेक्टर्स को 6 महीने की लाइसेंस फीस में छूट दी जाएगी।
अपनी 50% साइट्स भी सरेंडर कर सकता है कांट्रेक्टर
लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने कांट्रेक्टर उसको यह भी ऑफर दी है कि अगर वह चाहे तो वह अपनी 50% साइट्स भी सरेंडर कर सकते हैं। सरकार ने जारी नई छूट नीति में कहा है कि जो कांट्रेक्टर 50% तक साइट सरेंडर करना चाहते हैं, तो उन्हें वे साइट्स सरेंडर करनी होगी जहां पर नगर निगम या नगर कौंसिल का इंफ्रास्ट्रक्चर लगा है। अगर नगर निगम और नगर कौंसिल का इंफ्रास्ट्रक्चर 50% से ज्यादा है तो साइट्स तय करने की जिम्मेवारी नगर निगम और नगर कौंसिल की रहेगी। लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने यह शर्त भी रखी है कि जो कांट्रेक्टर 50% साइट सरेंडर करना चाहेगा उसे यह एफिडेविट देना होगा कि वह भविष्य में साइट्स को लेकर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें