Bharat Bandh: जालंधर में रेलवे कर्मियों, ऑटो यूनियन और बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने लगाए नाके
वामपंथी और किसान यूनियनों के आह्वान पर भारत बंद के तहत बुधवार को जालंधर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। मुख्य रूप से मजदूरों ऑटो यूनियन बैंक और रेलवे कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया।
जालंधर, जेएनएन। वामपंथी संगठनों, बैंक कर्मचारियों, किसान-मजदूरों और अन्य संगठनों की ओर से भारत बंद की कॉल के बाद बुधवार को जालंधर में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। सुबह वाम दलों से जुड़े मजदूर संगठनों के सदस्यों ने फोकल प्वाइंट चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस कारण उद्योगपतियों और श्रमिकों को यहां से गुजर कर फैक्ट्रियों में जाने में खासी दिक्कत हुई। उधर, भगत सिंह ऑटो यूनीयन के सदस्यों ने डीसी ऑफ़िस के बाहर भारत बंद के दौरान रोष प्रदर्शन कर विरोध जताया।
जालंधर में भारत बंद के दौरान डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए भगत सिंह ऑटो यूनियन के सदस्य।
रेलवे स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का प्रदर्शन
भारत बंद को रेलवे और पनबस से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन सहित अन्य संगठनों के कर्मचारियों ने काले झंडे हाथ में लेकर स्टेशन के अंदर और बाहर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन की तरफ से सिटी रेलवे स्टेशन पर स्ट्राइक की गई। इस दौरान कुलियों ने यात्रियों का सामान नहीं उठाया। सभी अपने शेड के आगे शांतिपूर्वक से बैठे रहे। यूनियन के कश्मीर सिंह और सरवन सिंह ने कहा कि उनकी हड़ताल शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए रेलवे कर्मचारी।
बैंक कर्मी भी गरजे
लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने जिमखाना क्लब के सामने पंजाब एंड सिंध बैंक के ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब एंड सिंध बैंक कर्मचारी यूनियन के सदस्य कमलजीत सिंह कालरा ने बताया कि कारपोरेट जगत को दिया गया लोन एनपीए होने के कगार पर पहुंच चुका है। बैंकों की नई भर्ती नहीं खोली जा रही है सरकार को लोन ना देने वाले कारपोरेट जगत के लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाना चाहिए। प्रदर्शन में विभिन्न बैंक यूनियन के सदस्य शामिल थे।
जालंधरः जिमखाना क्लब के सामने पंजाब एंड सिंध बैंक के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मी।
बुधवार को जालंधर में प्रदर्शन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी।
शहर में पंजाब नेशनल बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कर्मचारियों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने सुबह बैंक के बाहर एकत्रित होकर केद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस ने लगाए जगह-जगह नाके
जालंधर के फोकल प्वाइंट चौक पर मजदूर संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर तैनात पुलिस।
भारत बंद के दौरान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फोकल प्वाइंट में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस का नाका लगा दिया गया है। इसके अलावा व्यस्त रहने वाले बीएसमसी चौक, पीएपी चौक पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के बाहर दंगा नियंत्रण वाहन वज्र तैनात किया गया है।
जालंधर में डीसी आफिस के बाहर तैनात दंगा नियंत्रण वज्र वाहन और पुलिस कर्मी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें